बिहार में RJD-Congress गठबंधन में फंसा पेच, आरजेडी की दी गई सीटों पर कांग्रेस नहीं राजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2024, 02:25 PM IST

बिहार में कांग्रेस-आरजेडी के बीच सीट शेयरिंग पर मतभेद सामने आ गए हैं। आरजेडी कांग्रेस को 8 सीटें देने को तैयार है, लेकिन कांग्रेस की मांग है कि उसे अलग सीटें दी जाएं।

RJD-Congress Rift: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस गठबंधन में पेच फंस गया है। आरजेडी की दी गई सीटों पर कांग्रेस राजी नहीं है। आरजेडी कांग्रेस को 8 सीटें देने को तैयार है, लेकिन कांग्रेस की मांग है कि उसे अलग सीटें दी जाएं। इसे लेकर कांग्रेस नेता लगातार लालू यादव और तेजस्वी के संपर्क में हैं।

Rahul Tejashwi

बिहार में सीट बंटवारे पर फंसा पेच

सूत्रों का दावा है कि जो सीटें कांग्रेस डिमांड कर रही है, आरजेडी उसपर राजी नहीं है। कांग्रेस काराकाट सीट मीरा कुमार के बेटे अंशुल के लिए मांग रही है। औरंगाबाद सीट भी कांग्रेस की लिस्ट में है। पूर्णिया सीट पप्पू यादव के लिए मांग रही है। लेकिन आरजेडी कुछ और ही सीटें कांग्रेस को दे रही है।

End of Feed