मंगलसूत्र पर PM Modi का अलीगढ़ में एक और बयान, कांग्रेस पर किया जोरदार हमला- Video

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 22, 2024, 06:56 PM IST

प्रधानमंत्री ने आह्वान किया कि अब देश को गरीबी, भ्रष्टाचार और परिवारवादी राजनीति से पूरी तरह से मुक्त कराने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को अलीगढ़ और हाथरस लोकसभा सीटों से बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पहुंचे थे।

KEY HIGHLIGHTS
  1. इंडी गठबंधन की नजर अब माताओं के मंगलसूत्र पर : नरेन्द्र मोदी
  2. माओवादी और कम्युनिस्ट सोच ने कई देशों को तबाह कर दिया : मोदी
  3. भव्य राम मंदिर विकसित भारत का आशीर्वाद दे रहा है : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अलीगढ़ की जनता ने कांग्रेस और सपा के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्ट्री में ऐसा मजबूत ताला लगा दिया है, कि दोनों शहजादों को इसकी चाबी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा अपने अच्छे भविष्य और विकसित भारत की चाबी भी आपके ही पास है।

PM Modi Mangalsutra Statement

अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

उन्होंने अलीगढ़ से सतीश गौतम और हाथरस से अनूप वाल्मीकि को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। मोदी ने कहा कि आप भले अपना वोट बीजेपी प्रत्याशियों को देंगे, वो वोट सीधे मुझे मिलेगा। मैं आपसे मोदी के लिए वोट मांगने आया हूं। प्रधानमंत्री ने पहले मतदान, फिर जलपान की अपील करते हुए कहा कि तमाम कामों से बड़ा देश है और आपका एक एक वोट बहुत ही महत्वपूर्ण है।

End of Feed