महाराष्ट्र में BJP उम्मीदवारों के नाम पर रविवार तक लगेगी मुहर, शिंदे-अजित पवार संग हुई अहम बैठक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2024, 10:23 AM IST

सीट शेयरिंग को लेकर अमित शाह की एकनाथ शिंदे और अजीत पवार से हुई मुलाकात के बाद महाराष्ट्र बीजेपी के नेताओं की केंद्रीय नेताओं से दिल्ली में अहम बैठक हुई है।

Maharashtra NDA Seat Sharing: सभी राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी हुई हैं। सीट शेयरिंग समझौते से लेकर उम्मीदवारों के नामों के ऐलान का दौर चल रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत के सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी रविवार तक महाराष्ट्र में अपने उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा सकती है। अमित शाह की एकनाथ शिंदे और अजीत पवार से हुई मुलाकात के बाद महाराष्ट्र बीजेपी के नेताओं की केंद्रीय नेताओं से दिल्ली में अहम बैठक हुई है।

Amit shah

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर बात बड़ी आगे

मुंबई में बीजेपी 5 सीटों पर लड़ेगी

मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 5 और शिंदे गुट को सिर्फ एक सीट देने का निर्णय लिया जा सकता है। मुंबई में शिंदे गुट को सिर्फ दक्षिण मध्य लोकसभा सीट मिल सकती है जहां से उनके नेता राहुल शेवाले मौजूदा सांसद हैं। रविवार तक सीट शेयरिंग फॉर्मूले का भी ऐलान हो सकता है। मुंबई में बीजेपी की प्रस्तावित सीटों के लिए ज्यादातर मौजूदा सांसदों का नाम काटकर नए नामों का ऐलान हो सकता है।

End of Feed