Lok Sabha Election 2024: झारखंड में इंडिया गठबंधन की पार्टियों के नहीं मिल रहे सुर-ताल, कहीं जिद तो कहीं हो रही बगावत

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के सुर-ताल आपस में मिल नहीं पा रहे हैं। कहीं सीट को लेकर पार्टियों की जिद तो कहीं बागियों के तेवर की वजह से गठबंधन की हालत खराब होती जा रही है। यही कारण है कि इंडिया गठबंधन में शामिल रहीं दो वामपंथी पार्टी- सीपीआई और सीपीएम ने अपनी राह भी अलग कर ली है।

Lok Sabha Election 2024: एकजुटता के तमाम दावों के बावजूद झारखंड में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के सुर-ताल आपस में मिल नहीं पा रहे हैं। कहीं सीट को लेकर पार्टियों की जिद तो कहीं बागियों के तेवर की वजह से गठबंधन के साझे चूल्हे की खिचड़ी का जायका बिगड़ता दिख रहा है। चुनाव की घोषणा के 20 दिन बाद भी राज्य की 14 में से सात सीटों पर उम्मीदवारी को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है, जबकि दूसरी तरफ NDA के प्रत्याशी सभी 14 सीटों पर प्रचार अभियान में जुटे हैं।

India Alliance

झारखंड में INDI गठबंधन की सीट शेयरिंग पर अब तक फंसा है पेंच

सीपीआई ने चार सीटों पर उतारे अपने प्रत्याशी

आलम यह कि गठबंधन में शामिल रहीं दो वामपंथी पार्टी- सीपीआई और सीपीएम ने अपनी राह अलग कर ली है। सीपीआई ने चार सीटों- चतरा, लोहरदगा, पलामू और दुमका में अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। हजारीबाग सीट पर भी वह अपना प्रत्याशी दे सकती है। सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि पहले हमारी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन अब हम स्वतंत्र रूप से झारखंड के चुनाव मैदान में हैं। फिलहाल चार सीटों पर हमारे प्रत्याशियों के नाम घोषित हो चुके हैं। हमने गठबंधन के तहत सिर्फ एक सीट हजारीबाग देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं माना।

End of Feed