Lok Sabha Election 2024: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बारामूला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा कि उमर अब्दुल्ला उत्तरी कश्मीर की बारामूला संसदीय सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शिया नेता आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी मध्य कश्मीर के श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। यह क्षेत्र नेकां का गढ़ रहा है।
उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर की बारामुला सीट से लड़ेंगे चुनाव
जानकारी के लिए बता दें, उत्तरी कश्मीर में अब मुख्य मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद गनी लोन के बीच देखने को मिलेगा। श्रीनगर संसदीय सीट पर फिलहाल त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा रूहुल्लाह , पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के वहीद उर रहमान पारा और जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के मोहम्मद अशरफ मीर श्रीनगर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने अभी अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं। बारामूला में 20 मई को मतदान होगा।
