Lok Sabha Election 2024: 'जेल का जवाब वोट से देंगे' AAP के कैंपेन सॉन्ग को चुनाव आयोग ने दी मंजूरी

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आम आदमी पार्टी के लोकसभा चुनाव कैंपेन सॉन्ग में संशोधन के बाद उसे मंजूरी दे दी है। गाने को लिखने और आवाज देने वाले आप विधायक दिलीप पांडे ने गाने को मंजूरी मिलने की पुष्टि की है।

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने आम आदमी पार्टी (AAP) के लोकसभा चुनाव प्रचार गीत में संशोधन के बाद उसे मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गाने को लिखने और आवाज देने वाले आप विधायक दिलीप पांडे ने पुष्टि की कि गाने को मंजूरी मिल गई है। पार्टी ने 28 अप्रैल को दावा किया था कि निर्वाचन आयोग ने उसके अभियान गीत 'जेल का जवाब वोट से देंगे' पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Election Commission

AAP के कैंपेन सॉन्ग को मंजूरी

हालांकि, दिल्ली निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा था कि आप को गाने की सामग्री को संशोधित करने के लिए कहा गया है क्योंकि इसने निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों और विज्ञापन संहिता का उल्लंघन किया है। एक अधिकारी ने कहा कि पार्टी ने संशोधन करने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय को अपना प्रस्ताव दोबारा सौंपा, जिसके बाद गाने को मंजूरी दे दी गई। यह गाना पिछले महीने रिलीज हुआ था।

End of Feed