Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर चौथे चरण के लिए अब 13 मई को मतदान किया जाना है। इस बीच देश में वोट जिहाद शब्द खूब सुनने को मिल रहा है। अब एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे का बड़ा खुलासा किया है। राज ठाकरे ने कहा कि मस्जिदों के मौलाना बीजेपी के खिलाफ वोट करने के लिए फतवा निकाल रहे हैं। राज ठाकरे ने पुणे में बीजेपी उम्मीदवार मुरलीधर मोहोल के प्रचार के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज के मतदाता बीजेपी, शिंदे सेना और अजित गुट के उम्मीदवारों के लिए जमकर मतदान करें।
भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट और अजित पवार गुट के एनसीपी को जमकर मतदान करें- राज ठाकरे
राज ठाकरे ने कहा कि आज मुस्लिम मोहल्ला और मस्जिदों से फतवे निकल रहे हैं कि कांग्रेस के उम्मीदवारों को सभी मुस्लिम समाज मदद करें, मतदान करें। कई मुसलमान है जो समझदार हैं, जिनके पास दिमाग है वह इनकी(मौलनाओं)के बताए गए राह पर नहीं चलेंगे। उनको समझ में आ रहा है कि क्या सियासत हो रही है। आज चुनाव है तो आप फतवे निकल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव के लिए प्रचार करने कन्नौज पहुंचे राहुल गांधी, बोले- 'BJP करने जा रही अपनी सबसे बड़ी हार का सामना'
आखिर आपने मुस्लिम समाज को क्या समझ कर रखा है? क्या ये आपके घर की भेड़-बकरियां हैं? उनको (मुसलमानों) को भी समझ में आ रहा है कि यह क्या हो रहा है और कौन हमारा इस्तेमाल करके ले रहा है। लेकिन देखिए, चुनाव के दौरान फतवा निकाले जा रहे हैं कि कांग्रेस को मतदान करिए, उद्धव ठाकरे को वोट दीजिए। अगर मस्जिदों से यह मौलवी इस तरह फतवे निकल रहे हैं कि इन्हें मतदान करिए तो राज ठाकरे आज फतवा निकाल रहा है..मेरे तमाम हिंदू भाइयों, बहनों और माताओ, मुरलीधर मोहोले हो या बीजेपी, शिंदे सेना और अजित पवार गुट के उम्मीदवारों को जमकर मतदान करिए। यह जो कई लोगों की हलचल चल रही है कि कांग्रेस को मतदान करने के लिए... यह क्यों हो रहा है क्योंकि पिछले 10 सालों से ये लोग( कट्टरपंथी) अपना सिर ऊपर नहीं निकाल पा रहें हैं।
