लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली पुलिस ने बनाया खास प्लान, सोशल मीडिया पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2024, 04:49 PM IST

Delhi Police Pan For Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी उठापटक तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया कंटेंट पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। पुलिस ने एक नंबर और ई-मेल एड्रेस जारी किया है।

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली पुलिस ने लोकसभा चुनाव के दौरान एसएमएस या सोशल मीडिया मंचों के जरिए “आपत्तिजनक संदेश” फैलने से रोकने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने और शिकायत के लिए एक नंबर व ईमेल एड्रेस जारी करने समेत कुछ कदम उठाए हैं।

Election Voting

सांकेतिक तस्वीर।

आपत्तिजनक संदेश फैलाने के मामले से निपटने का प्लान

पुलिस विभाग ने यहां जारी एक नोटिस में कहा कि संयुक्त पुलिस आयुक्त बी.एस. जायसवाल को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान एसएमएस या विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के जरिए आपत्तिजनक संदेश फैलाने संबंधी मामलों से निपटने के लिए नोडल अधिकारी (सोशल मीडिया निगरानी एवं साइबर क्राइम) नियुक्त किया गया है।

End of Feed