Hot Seat: दिल्ली की चांदनी चौक सीट से जीतने वाले की होती है चांदी ही चांदी, केंद्र सरकार में बन जाता है मंत्री

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 6, 2024, 06:12 PM IST

दिल्ली की सात सीटों में चांदनी चौक लोकसभा सीट की अलग ही अहमियत है। ये जगह सिर्फ दिल्ली ही नहीं पूरे भारत में मशहूर है। इसमें 10 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

Chandni Chowk Seat: लोकसभा चुनाव 2014 नजदीक हैं और इसी महीने तारीखों का ऐलान होने की संभावना है। सभी पार्टियां धुआंधार प्रचार में जुटी हुई हैं। देश की राजधानी दिल्ली खास तौर पर अहमियत रखती है और यहां की सात सीटों पर कब्जे की लड़ाई बेहद दिलचस्प रहती है। इस बार मुकाबला भाजपा और आप-कांग्रेस के बीच है। जहां बीजेपी ने अपने पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है, वहीं आप ने तीन सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस तीन सीटों जबकि आप 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

chandni chowk seat

चांदनी चौक सीट का लेखाजोखा

10 विधानसभा क्षेत्र शामिल

दिल्ली की सात सीटों में चांदनी चौक लोकसभा सीट की अलग ही अहमियत है। ये जगह सिर्फ दिल्ली ही नहीं पूरे भारत में मशहूर है। इसमें 10 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं- आदर्श नगर, शालीमार बाग, शूकर बस्‍ती, त्रिनगर, वजीरपुर, मॉडल टाउन, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल, बल्‍लीरामन। पिछले दो चुनावों में भाजपा ने अपना परचम लहराया। 2014 और 2019 चुनावों में भाजपा नेता डॉ. हर्षवर्धन को मतदाताओं ने संसद पहुंचाया। लेकिन इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला है। भाजपा ने इस बार प्रवीण खंडेलवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

End of Feed