आज जारी हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची, पार्टी ने राहुल-बघेल सहित 40 नामों पर लगाई मुहर

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 8, 2024, 06:47 AM IST

मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में विचार-विमर्श के दौरान 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 60 लोकसभा सीटों पर चर्चा की गई।

Congress Candidates List: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों में करीब 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई। सूत्रों के मुताबिक इन उम्मीदवारों में केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी का नाम भी शामिल है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और समिति में शामिल कई अन्य नेताओं, संबंधित राज्यों के प्रभारी एवं वरिठ नेताओं ने बैठक में शिरकत की। कांग्रेस की पहली सूची आज जारी हो सकती है।

Congress Rahul Kharge

कांग्रेस उम्मीदवारों पर चर्चा

कुल 60 लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई

खरगे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में विचार-विमर्श के दौरान 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 60 लोकसभा सीटों पर चर्चा की गई। सीईसी की बैठक में विभिन्न स्कीनिंग कमेटी द्वारा भेजे नामों में से उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई जाती है। बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, हमने केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप से सीटें फाइनल कर ली हैं, प्रक्रिया चल रही है, औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

End of Feed