Lok Sabha Election 2024: आरा में अमित शाह ने लेफ्ट पर साधा निशाना, बोले- ये केवल समझते हैं बंदूक की भाषा

Arrah Lok Sabha Election 2024: आरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर आरा से भाकपा जीत गया तो नक्सलवाद फिर आ जाएगा। लेफ्ट वाले केवल बंदूक की भाषा समझते हैं।

Arrah Lok Sabha Election 2024: बिहार के आरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर आरा से भाकपा (माले) जीत गया तो नक्सलवाद फिर आ जाएगा। लेफ्ट वाले केवल बंदूक की भाषा समझते हैं। आपके पास दो विकल्प हैं, एक तरफ जंगलराज वाले भ्रष्टाचारियों का गठबंधन हैं और दूसरी तरफ पारदर्शिता से गरीब कल्याण करने वाली मोदी सरकार है।

​Amit Shah ​

आरा में अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

राहुल और लालू के गठबंधन का सूपड़ा साफ- अमित शाह

अमित शाह ने विपक्ष को घेरते हुए लोगों से पूछा कि आपको लालू का जंगलराज चाहिए या मोदी का गरीब कल्याण। उन्होंने चुनाव परिणाम की चर्चा करते हुए दावा किया कि अब तक हुए चुनाव में एनडीए 310 पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार में राहुल और लालू के गठबंधन का सूपड़ा साफ हो चुका है।

End of Feed