लोकसभा चुनाव 2024: अमित शाह ने गांधीनगर सीट के लिए शुरू किया कैंपेन, कार्यकर्ताओं को दिया ये मंत्र

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2024, 06:57 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, भारत की लगभग 1500 पार्टियों में से भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने पर्चे वितरित करने वाले और पार्टी कार्यक्रमों में पर्दे लगाने वाले मेरे जैसे एक छोटे से पार्टी कार्यकर्ता को एक केंद्रीय मंत्री और उसका अध्यक्ष बनाया।

Amit Shah Starts Campaign: गांधीनगर लोकसभा सीट से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया और भाजपा कार्यकर्ताओं से मतदाताओं को यह बताने को कहा कि यह चुनाव उनकी पार्टी के बारे में नहीं बल्कि भारत के बारे में है। शाह ने शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ शहर के गुरुकुल रोड स्थित मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और उसके बाद सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Amit Shah

अमित शाह

राजनीति में अपने शुरुआती दिनों को याद किया

शाह ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार के दौरान हर मतदाता से संपर्क करने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि वे कमल का बटन दबाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को बताएं कि यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए नहीं, बल्कि भारत के लिए है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कोई भी कार्यकर्ता संपर्क किए बिना न छूटे। जिस मंदिर क्षेत्र में शाह ने लोगों को संबोधित किया वह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। शाह ने राजनीति में अपने शुरुआती दिनों को याद किया और लोगों को बताया कि जब उन्होंने लगभग 30 साल पूर्व अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था तब भी उन्होंने उसी हनुमान मंदिर में पूजा करने के बाद अपना चुनाव अभियान शुरू किया था।

End of Feed