Ravikaran Singh Kahlon: BJP में शामिल हुए अकाली दल के रविकरण काहलों, सुखबीर बादल पर लगाए गंभीर आरोप

Lok Sabha election 2024: शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित किए जाने के एक दिन बाद रविकरण सिंह काहलों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। रविकरण सिंह काहलों पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री निर्मल सिंह काहलों के बेटे हैं।

Ravikaran Singh Kahlon: शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता रविकरण सिंह काहलों कल पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। रविकरण कहलों ने सुखबीर बादल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पार्टी नहीं बल्कि लिमिटेड कंपनी चला रहे है। उन्‍होंने कहा कि सुखबीर पार्टी में रबड़ स्टैंप बन गए है। पार्टी बिक्रम मजीठिया चला रहे है। जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव-2024 के प्रचार के बीच रविकरण सिंह के बीजेपी में शामिल होने को झटका माना जा रहा है। हालांकि, अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की सहमति से ही उन्हें पार्टी ने निष्काषित किया गया था।

Ravikaran Singh Kahlon

रविकरण सिंह काहलों ने थामा बीजेपी का दामन

बता दें, रविकरण सिंह काहलों पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री निर्मल सिंह काहलों के बेटे हैं। रविकरण सिंह काहलों ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में डेरा बाबा नानक सीट से चुनाव लड़ा था।

End of Feed