PM मोदी बोले- लोकतंत्र को मजबूत करें, तो खड़गे और राहुल ने की संविधान के लिए मतदान की अपील

Lok Sabha Chunav: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने संविधान, लोकतंत्र के लिए मतदान की अपील की है। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आइए हम सब अपना कर्तव्य निभाएं और लोकतंत्र को मजबूत करें। आपको बताते हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के मतदान के लिए किसने क्या कहा।

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चौथे चरण का मतदान चल रहा है। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने मतदान की अपील की है। लोकसभा की कुल 96 सीट के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। आपको बताते हैं कि वोटिंग के लिए किसने क्या अपील की।

Lok Sabha Election 2024 4th Phase Voting

मतदान की अपील।

'आइए हम सब अपना कर्तव्य निभाएं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोगों से देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की और कहा कि भारत के लोकतंत्र को मजबूत करना हर किसी का कर्तव्य है। देश में सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत मतदान के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीट पर मतदान हो रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, 'मुझे विश्वास है कि इन सभी सीट पर लोग भारी संख्या में मतदान करेंगे, जिनमें युवा और महिला मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आइए, अपने कर्तव्य को निभाएं और लोकतंत्र को मजबूत करें।'

End of Feed