LIVELok Sabha Chunav Result 2024: NDA को लगातार तीसरी बार बहुमत, बीजेपी को नुकसान, कांग्रेस-सपा मजबूत

Lok Sabha Chunav Result 2024: NDA को लगातार तीसरी बार बहुमत, बीजेपी को नुकसान, कांग्रेस-सपा मजबूत
लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट, Lok Sabha Chunav Result, 2024 Bharat Elections Updates in Hindi, Lok Sabha Election Result Coverage in Hindi: लोकसभा चुनाव-2024 का रिजल्ट आ चुका है। बीजेपी को इस चुनाव में नुकसान हुआ है। हालांकि एनडीए को बहुमत मिला है और पीएम मोदी का तीसरी बार पीएम बनना तय लग रहा है। बीजेपी को 2014 और 2019 में अकेले बहुमत मिल गई थी, लेकिन इस बार बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं, उसे 63 सीट का नुकसान हुआ है। वहीं कांग्रेस को 99 सीटों पर जीत मिली है, उसे 47 सीटों पर जीत मिली है। सपा के हिस्से 37 सीटें आई हैं। वहीं टीएमसी 29 सीटों पर जीती है। इंडिया गठबंधन की बात करें तो 234 सीटों पर इंडिया गठबंधन को जीत मिली है। एनडीए को 292 सीटों पर जीत मिली है। वहीं अन्य के खाते में 17 सीट गई है।
UP Lok Sabha Chunav Result 2024 | Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 | Rajasthan Lok Sabha Chunav Result 2024 | Lok Sabha Chunav Parinam 2024
हैदराबाद में ओवैसी ने बीजेपी की माधवी लता को 3 लाख वोटों से हराया
हैदराबाद से ओवैसी 2004 से लगातार लोकसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं इससे पहले, ओवैसी के पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी ने 1984 से 1999 तक लगातार छह बार इस पद पर कब्जा जमाया था।
अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर की जनता का जताया आभार
लगातार तीसरी बार मिली जीत पर अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर की जनता का जताया आभार कहा की मैं मिर्जापुर की बेटी हूं यहां के समस्त मतदाताओं के दिल में बसती हूं, सांसद अनुप्रिया पटेल ने बीजेपी, अपना दल एस सहित एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया साथ ही केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार को बहुमत मिलने पर देशवासियों को भी धन्यवाद दिया।
चालीस साल बाद इलाहाबाद सीट पर कांग्रेस काबिज
इलाहाबाद संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह की जीत दर्ज की है। इसीके साथ यह सीट 40 वर्षों बाद फिर से कांग्रेस के खाते में आ गई। आखिरी बार 1984 में इलाहाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और अभिनेता अमिताभ बच्चन जीते थे।मंगलवार को घोषित चुनावी नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी से 58,795 मतों से विजयी हुए। उज्ज्वल रमण को कुल 4,62,145 मत मिले, जबकि नीरज त्रिपाठी को 4,03,350 मत हासिल हुए।
भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीट जीतीं
भाजपा ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर लोकसभा सीट से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की जबकि अभिनेत्री कंगना रनौत और राजीव भारद्वाज ने क्रमश: मंडी और कांगड़ा सीट से अपना अपना पहला चुनाव जीता। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपनी शिमला सीट बरकरार रखी।कांग्रेस न केवल मंडी लोकसभा सीट बरकरार रखने में विफल रही, जिसे 2021 के उपचुनाव में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा ने छीना था, बल्कि शिमला (सुरक्षित) सीट के गढ़ को फिर से हासिल करने का उसका सपना भी टूट गया, क्योंकि भाजपा ने लगातार चौथी बार यह सीट जीत ली।
राजस्थान में 'इंडिया' गठबंधन ने 11 सीट पर जीत दर्ज की, भाजपा के खाते में 14 सीटें
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में राजस्थान की 25 में से 14 लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है जबकि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' 11 सीट पर कब्जा जमाने में सफल रहा।कांग्रेस के खाते में आठ सीट आई हैं।कांग्रेस ने राज्य में दस साल में पहली बार खाता खोला है। इसे पिछले साल विधानसभा चुनाव में हार के बाद उसकी बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
राजस्थान में भाजपा के छह उम्मीदवार तीन लाख से अधिक मतों से जीते
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह उम्मीदवारों ने तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।राज्य में लोकसभा की 25 सीट पर हुए मतदान की गणना मंगलवार को हुई। इसमें भाजपा ने 14 सीट जीतीं जबकि कांग्रेस को आठ सीट पर जीत मिली।निर्वाचन आयोग के अनुसार चित्तौड़गढ़ सीट से भाजपा के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश जोशी 3,89,877 मतों के अंतर से जीते। जोशी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं और वह लगातार तीसरी बार जीते हैं।
PM Modi बोले- 'ये सबका साथ-सबका विकास, इस मंत्र की जीत है, ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की ये विजय, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है, ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है, ये विकसित भारत के प्रण की जीत है, ये सबका साथ-सबका विकास, इस मंत्र की जीत है, ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।पीएम मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी जीत मिली, चाहे वह अरुणाचल हो, आंध्र प्रदेश हो या ओडिशा और सिक्किम। इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।पीएम मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के अलावा लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पीएम ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ की भूमि पर पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री बनेंगे।
पीएम मोदी ने चुनाव परिणामों के बीच जनता को किया संबोधित
आसनसोल से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा जीते
आसनसोल से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा उम्मीदवार एस एस अहलूवालिया को हराने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने आम जानता के साथ ही टीएमसी नेताओं का धन्यवाद किया।
पीएम मोदी बोले- 'देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है'
गुडगांव से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत ने राज बब्बर को हराया
गुडगांव लोकसभा सीट से की जीत हासिल उन्होंने कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी राज बब्बर को हराया, राव इंद्रजीत ने लगातार पांचवीं जीत हासिल की है वहीं पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सीट से हर्ष मलोहत्रा की जीत हो गई है।
टीवी के राम यानी BJP प्रत्याशी अरुण गोविल मेरठ से जीते
गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेश शर्मा ने रिकॉर्डतोड़ वोटों से जीत हासिल की है इसके अलावा रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा ने जीत हासिल की है वहीं स्मृति ईरानी को हार का सामना करना पड़ा है।
पीलीभीत से जितिन प्रसाद, लखनऊ से बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह जीते
लखीमपुर खीरी से सपा उम्मीदवार उत्कर्ष वर्मा, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, लखनऊ से बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह, चंदौली से सपा प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह,रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी, बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह चुनाव जीत गए हैं।
राहुल से वायनाड और रायबरेली सीट पर सवाल किया गया
राहुल से इस दौरान वायनाड और रायबरेली सीट पर सवाल किया गया कांग्रेस नेता से पूछा गया कि वो कौन सी सीट छोड़ेंगे इसपर राहुल ने कहा कि मैंने अभी फैसला नहीं लिया है इसपर मैं बातचीत करूंगा. लोगों से राय लूंगा और फिर फैसला करूंगा।
ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी, बोले राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ये लड़ाई सिर्फ बीजेपी के खिलाफ नहीं थी बल्कि ये लड़ाई हमने बीजेपी के साथ-साथ देश की संस्थाओं के खिलाफ थी, ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी।
राहुल गांधी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर बात की
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर बात की है, राहुल ने अखिलेश को जीत की बधाई दी है।
अमित शाह गांधीनगर में छह लाख से अधिक मतों से आगे
गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस की सोनल पटेल से 6.15 लाख से अधिक मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, शाह को अब तक 7.96 लाख वोट मिले हैं जबकि सोनल पटेल को 1.81 लाख वोट मिले हैं।
Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: महाराष्ट्र में लोस की कम से कम छह सीट पर कांटे की टक्कर
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट में से अधिकतर पर हालांकि अब तक उपलब्ध रुझानों के अनुसार महा विकास आघाडी (एमवीए) ने सत्तारूढ़ महायुति पर स्पष्ट बढ़त बना ली है, लेकिन छह निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-एसपी) शामिल हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं।
Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: तेलंगाना के नलगोंडा से कांग्रेस उम्मीदवार 5.37 लाख मतों से आगे
तेलंगाना के नलगोंडा से कांग्रेस उम्मीदवार के. रघुवीर रेड्डी ने मंगलवार को मतगणना के अंतिम दौर में प्रवेश करने पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार एस. रेड्डी शानमपुडी पर 5.37 लाख मतों की बढ़त बना ली।
Jammu kashmir Result: बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
जम्मू-कश्मीर में रुझानों में BJP और CONG+ के बीच दिख रही कांटे की टक्करSeats - 05/05BJP : 02CONG+ : 02JKPDP : 0OTH : 01