Lok Sabha Chunav 2024 Last phase Polling Date Time, Sechdule, Aakhiri Chanran ki Polling kab Hogi: सातवें चरण में 57 लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान का काउउंटडाउन शुरू हो चुका है और इसके लिए चुनाव प्रचार का सिलसिला थम चुका है। इन सीटों पर 1 जून को मतदान होंगे और चार जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 8 राज्यों की 57 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग से पहले सभी सियासी पार्टियों ने अपनी एड़ी-चोटी का जोर आजमाइश की। किन राज्यों की कितनी सीटों पर वोटिंग होनी है। किस राज्य की कितनी सीटें और कौन-कौन सी सीटों पर सातवें फेज में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, आपको सबकुछ जानना चाहिए। 7वें चरण के चुनाव से जुड़ा सारा गणित समझाते हैं।
1 जून को 7वें चरण का मतदान।
सातवें चरण में किस राज्य की कितनी सीटों पर वोटिंग? (Lok Sabha Election 2024 Phase 7 Voting Constituency Statewise List)
| क्रमांक | राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | लोकसभा सीटों की संख्या |
| 1 | बिहार | 8 |
| 2 | हिमाचल प्रदेश | 4 |
| 3 | झारखंड | 3 |
| 4 | ओडिशा | 6 |
| 5 | पंजाब | 13 |
| 6 | उत्तर प्रदेश | 13 |
| 7 | पश्चिम बंगाल | 9 |
| 8 | चंडीगढ़ | 1 |
| कुल | आठ राज्य | 57 सीटें |
बिहार की इन 8 सीटों पर वोटिंग (Phase-7 Voting Constituency Name Bihar)
- आरा
- बक्सर
- काराकाट
- जहानाबाद
- नालंदा
- पटना साहिब
- पाटलिपुत्र
- सासाराम
हिमाचल प्रदेश की सभी 4 सीटों पर वोटिंग (Phase-7 Voting Constituency Name Himachal Pradesh)
- मंडी
- शिमला
- कांगड़ा
- हमीरपुर
झारखंड की इन 3 सीटों पर वोटिंग (Phase-7 Voting Constituency Name Jharkhand)
- दुमका
- गोड्डा
- राजमहल
ओडिशा की इन 6 सीटों पर वोटिंग (Phase76 Voting Constituency Name Odisha)
- बालासोर
- भद्रक
- जाजपुर
- जगतसिंहपुर
- केंद्रपाड़ा
- मयूरभंज
पंजाब की सभी 13 सीटों पर वोटिंग (Phase-7 Voting Constituency Name Punjab)
- गुरदासपुर
- अमृतसर
- खडूर साहिब
- जालंधर (SC)
- होशियारपुर (SC)
- आनंदपुर साहिब
- लुधियाना
- फतेहगढ़ साहिब (SC)
- फरीदकोट
- फिरोजपुर
- बठिंडा
- संगरूर
- पटियाला
उत्तर प्रदेश की इन 13 सीटों पर वोटिंग (Phase-7 Voting Constituency Name Uttar Pradesh)
- वाराणसी
- महराजगंज
- गोरखपुर
- कुशीनगर
- देवरिया
- बांसगांव
- घोसी
- गाजीपुर
- बलिया
- सलेमपुर
- चंदौली
- मिर्जापुर
- राबर्ट्सगंज
पश्चिम बंगाल की इन 9 सीटों पर वोटिंग (Phase-7 Voting Constituency Name West Bengal)
- बारासात
- बशीरहाट
- डायमंड हार्बर
- दम दम
- जयनगर
- जादवपुर
- कोलकाता दक्षिण
- कोलकाता
चंडीगढ़ की इस 1 सीट पर वोटिंग (Phase-7 Voting Constituency Name Chandigarh)
- चंडीगढ़
लोकसभा चुनाव के लिए सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होनी है। पहले चरण में देशभर 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर के लिए वोटिंग हुई। तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान हुए। जबकि पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर 20 मई को वोट डाले गए थे। और छठे चरण में आठ राज्यों की 58 सीटों पर 25 मई को मतदान हुए। चुनावी मौसम में सभी पार्टियां ने अपनी-अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और एक-दूसरे पर जमकर प्रहार किया, अब ये सिलसिला थम गया है। 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।
