LIVE

Lok Sabha Chunav 2024 3rd Phase Polling: तीसरे चरण का वोटिंग खत्म, 61.45% हुआ मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 3rd Phase Polling LIVE
Lok Sabha Chunav 2024 3rd Phase Polling: तीसरे चरण का वोटिंग खत्म, 61.45% हुआ मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 3rd Phase Polling, (लोक सभा चुनाव 2024 तीसरे चरण की वोटिंग), Lok Sabha Election 2024 Teesre Charan ki Voting, Vote Pratishat in Hindi: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर आज मतदान समाप्त हो गया। इन 93 सीटों में गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की नौ, छत्तीसगढ़ की सात, बिहार की पांच, पश्चिम बंगाल और असम की चार-चार और गोवा की दो सीट शामिल हैं। तीसरे चरण में गृह मंत्री अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनसुख मंडाविया, डिंपल यादव, आदित्य यादव जैसे दिग्गजों की किस्मत भी ईवीएम में बंद हो गई है। चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, तीसरे चरण की कुल 93 सीट के लिए 1300 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 120 महिलाएं हैं, जबकि पात्र मतदाताओं की संख्या 11 करोड़ से अधिक है। Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting, 2024 Aam Chunav Polling Updates

MAY 07, 2024 19:11 IST

गुजरात की 25 सीटों पर शाम पांच बजे तक 55.22 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 55.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग (ईसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गांधीनगर से केंद्रीय गृह मंत्री शाह और क्रमशः पोरबंदर व राजकोट से उनके मंत्रिमंडल सहयोगी मनसुख मंडाविया तथा परषोत्तम रूपाला समेत कुल 265 उम्मीदवार मैदान में हैं।
MAY 07, 2024 19:07 IST

महाराष्ट्र में शाम पांच बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को महाराष्ट्र के 48 लोकसभा क्षेत्रों में से 11 सीट पर शाम पांच बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोल्हापुर में सबसे अधिक 63.71 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद हटकनंगले में 62.18 प्रतिशत, लातूर में 55.38 प्रतिशत, सतारा में 54.11 प्रतिशत, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग में 53.75 प्रतिशत, उस्मानाबाद में 52.78 प्रतिशत, सांगली में 52.56 प्रतिशत, रायगढ़ में 50.31 प्रतिशत, माधा में 50 प्रतिशत, सोलापुर में 49.17 प्रतिशत और बारामती में 45.68 प्रतिशत मतदान हुआ।
MAY 07, 2024 19:07 IST

तीसरे चरण का मतदान खत्म

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान खत्म हो गया है। शाम 5 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
MAY 07, 2024 19:07 IST

छत्तीसगढ़ में मतदान समाप्त, शाम पांच बजे तक 66.87 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की शेष सात सीट पर मंगलवार शाम छह बजे मतदान समाप्त हो गया। शाम पांच बजे तक 66.87 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस चरण में कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन सीधा मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस के बीच है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग की मतदान केंद्र में मौत हो गई।
MAY 07, 2024 18:57 IST

उत्तर प्रदेश में शाम पांच बजे तक 55.13 प्रतिशत मतदान

) लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीट पर मंगलवार शाम पांच बजे तक औसत 55.13 प्रतिशत मतदान हुआ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने बदायूं और मैनपुरी में कई स्थानों पर प्रशासन पर मतदान में धांधली कराने के गंभीर आरोप लगाए। ‘वोटर टर्नआउट ऐप’ के मुताबिक, शाम पांच बजे तक आगरा में 51.53 प्रतिशत, एटा में 57.07, आंवला में 54.73, फतेहपुर सीकरी में 54.93, फिरोजाबाद में 56.27, बदायूं में 52.77, बरेली में 54.21, मैनपुरी में 55.88, संभल में 61.10 और हाथरस में 53.54 प्रतिशत मतदान हुआ।
MAY 07, 2024 17:05 IST

कर्नाटक में 14 सीट पर अपराह्न तीन बजे तक 54.20 प्रतिशत मतदान

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को 14 निर्वाचन क्षेत्रों में अपराह्न तीन बजे तक करीब 54.20 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा। चौदह निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे अधिक 59.65 प्रतिशत मतदान चिक्कोडी में दर्ज किया गया, उसके बाद हावेरी में 58.45 प्रतिशत और सबसे कम 47.67 प्रतिशत मतदान गुलबर्गा में दर्ज किया गया।
MAY 07, 2024 16:39 IST

लोस चुनाव: उद्योगपति गौतम अडाणी, उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुजरात में मतदान किया

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उद्योगपति गौतम अडाणी और आध्यात्मिक गुरू मोरारी बापू समेत प्रमुख हस्तियों ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात में वोट डाला और लोगों से बड़ी संख्या मे अपने मताधिकार के इस्तेमाल का आग्रह किया। राज्यपाल के 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट में कहा गया है, “उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज अहमदाबाद के शिलाज में प्राथमिक विद्यालय में अपने परिवार के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।” भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों और अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी, आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू, राज्यसभा सदस्य शक्तिसिंह गोहिल समेत सामाजिक और कॉरपोरेट क्षेत्रों के नेताओं ने मतदान किया।
MAY 07, 2024 16:38 IST

असम में बूंदा-बांदी के बीच मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें

असम के चार लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए लोग सुबह से ही बड़ी संख्या में कतार में खड़े नजर आए, जहां मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। लोगों ने बारिश के बीच अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए गुवाहाटी, बारपेटा, धुबरी और कोकराझार निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए नावों सहित परिवहन के विभिन्न साधनों का उपयोग किया।
MAY 07, 2024 16:08 IST

सुप्रिया सुले ने बारामती में अजीत पवार के घर जाकर उनकी मां से आशीर्वाद लिया

महाराष्ट्र के पुणे जिले की बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं सुप्रिया सुले ने वोट डालने के बाद मंगलवार को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के घर जाकर उनकी मां से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। पवार परिवार के गृह क्षेत्र बारामती से चौथी बार चुनाव लड़ रहीं सुले का मुकाबला उनके चचेरे भाई अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से है। इस सीट पर मतदान मंगलवार सुबह सात बजे से जारी है। यह पहली बार है कि प्रभावशाली पवार परिवार के दो सदस्य एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। सुनेत्रा पवार का यह पहला लोकसभा चुनाव है। उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस ने सुले की अजित पवार की मां से मुलाकात को भावनात्मक रणनीति करार दिया।
MAY 07, 2024 15:45 IST

यूपी में 10 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 46.78 प्रतिशत मतदान

आगरा 43.67%, आवला 46.75%, बदायूं 45.44 प्रतिशत , बरेली 45.96 प्रतिशत , एटा 48.93 प्रतिशत , फतेहपुर सीकरी 46.18 प्रतिशत , फिरोजाबाद 47.80% , हाथरस 44.63 प्रतिशत , मैनपुरी 46.80 प्रतिशत , संभल 52.24 प्रतिशत
MAY 07, 2024 15:24 IST

गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक 37.83 प्रतिशत मतदान

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को आम चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक 37.83 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य की 26 लोकसभा सीटों में से 25 सीटों के लिए 265 उम्मीदवार मैदान में हैं। नौ में से आठ योग्य उम्मीदवारों द्वारा अपना नामांकन फॉर्म वापस लेने के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सूरत सीट निर्विरोध जीत ली। भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल को विजेता घोषित किया गया। अधिकारी ने कहा, "गुजरात में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच औसतन 37.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी पी भारती शुरुआती मतदाताओं में शामिल थे।
MAY 07, 2024 15:01 IST

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने लाइन में लगकर मतदान किया

MAY 07, 2024 14:39 IST

कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी बोले, तीसरे चरण के बाद बीजेपी दक्षिण में साफ-उत्तर में हाफ है

MAY 07, 2024 14:25 IST

बीजेपी नेता रोहन गुप्ता ने डाला वोट

MAY 07, 2024 14:18 IST

चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो सरकारी कर्मचारियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत

कर्नाटक में चुनावी ड्यूटी पर तैनात दो सरकारी कर्मचारियों की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई हैं। निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि गोविंदाप्पा सिद्दापुरा (48) सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। सोमवार को बागलकोट जिले के मुधोल नगर में उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि सहायक कृषि अधिकारी आनंद तेलांग (32) की मृत्यु बीदर जिले के कुदुम्बल में हुई। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कर्नाटक की 14 लोकसभा सीट पर मंगलवर को मतदान जारी है।
MAY 07, 2024 13:45 IST

दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत

असम-45.88, बिहार-36.69, छत्तीसगढ़-46.14, दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव-39.94, गोवा-49.04, गुजरात-37.83, कर्नाटक-41.59, एमपी-44.67, महाराष्ट्र-31.55, उत्तर प्रदेश-38.12, बंगाल-49.27
MAY 07, 2024 13:43 IST

मतदान के पहले चार घंटों में औसत मतदान 25 प्रतिशत से अधिक

देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान के पहले चार घंटों में 25 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में कुछ हिस्सों में छिटपुट हिंसा होने और उत्तर प्रदेश के कुछ गांवों में चुनाव बहिष्कार की खबरें आ रही हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 25.41 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे समाप्त होगा। महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान प्रतिशत देखा गया, जहां सुबह 11 बजे तक 18.8 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि पश्चिम बंगाल में 32.82 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार अन्य राज्यों में, असम में 27.34 प्रतिशत, बिहार में 24.41 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 29.90 प्रतिशत, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में 24.69 प्रतिशत, गोवा में 30.94 प्रतिशत, गुजरात में 24.35 प्रतिशत, कर्नाटक में 24.48 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 30.21 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 26.12 प्रतिशत मतदान हुआ।
MAY 07, 2024 12:57 IST

बिहार की पांच लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 24.41 प्रतिशत मतदान

बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्र के 98.6 लाख से अधिक मतदाताओं में से लगभग 24.41 प्रतिशत ने मंगलवार सुबह 11 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे बजे तक झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया संसदीय क्षेत्र में क्रमशः 22.39 प्रतिशत, 25.98 प्रतिशत, 25.97 प्रतिशत, 23.31 प्रतिशत और 24.49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन सीट पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने 9,848 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। इन पांच सीट पर कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें 51 पुरुष और तीन महिला प्रत्याशी शामिल हैं।
MAY 07, 2024 12:43 IST

मुर्शिदाबाद में सीपीएम उम्मीदवार मो. सलीम और टीएमसी कार्यकर्ताओं में विवाद

MAY 07, 2024 11:58 IST

Lok Sabha Chunav 3rd Phase: यूपी की 10 सीटों पर 11 बजे तक 26.12% मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर 11 बजे तक 26.12% मतदान हुआ है।