Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल आज (1 जून) शाम साढ़े 6 बजे से आएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, आज अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो जाने के बाद ही एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। यानी एक जून को शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल्स न्यूज चैनलों पर दिखाए जा सकेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर भी एग्जिट पोल दिखाए जाएंगे। इसका खास प्रसारण हमारे न्यूज चैनल पर आज शाम 5 बजे से लगातार होगा। इसमें कई जानकार और सियासी दिग्गज साथ होंगे और एग्जिट पोल पर अपना विश्लेषण सामने रखेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर देखिए एग्जिट पोल 2024
यहां देख सकते हैं एग्जिट पोल
हर बार की तरह इस बार भी टाइम्स नाउ नवभारत आपको एग्जिट पोल दिखा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल और इसके हर अपडेट्स आप www.timesnowhindi.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक पर यूपी एग्जिट पोल देखा और सुना जा सकता है। यहां आपको एग्जिट पोल से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले और तेजी से मिलेगा। तो हमारे साथ बने रहिए और हर खबर पर रहिए अपडेट।
लोकसभा की 543 सीटों के चुनाव नतीजे चार जून को घोषित होंगे लेकिन इसके पहले एक जून की शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) आने शुरू हो जाएंगे। लोगों में चुनाव नतीजों को जानने की लगातार उत्सुकता बनी हुई है। केंद्र में इस बार किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है? किस राज्य में कौन की पार्टी जीत रही है? किस दिग्गज उम्मीदवारों का नतीजा क्या रहेगा? इन सवालों के जवाब बहुत हद तक एग्जिट पोल में मिल जाएंगे।
कहां देखें Exit Poll 2024
एक जून की शाम साढ़े छह बजे के बाद आप टाइम्स नाउ नवभारत चैनल, उसकी वेबसाइट https://www.timesnowhindi.com/ और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर आप सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सीटों पर एग्जिट पोल देख पाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर आपको सबसे सटीक एग्जिट पोल देखने को मिलेंगे। यहां हम टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट का लिंक और उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का लिंक दे रहे हैं-लाइव टीवी: https://www.timesnowhindi.com/live-tv
हिंदी वेबसाइट: https://www.timesnowhindi.com/
अंग्रेजी वेबसाइट: https://www.timesnownews.com/
टाइम्स नाउ नवभारत यूट्यूब: https://www.youtube.com/@timesnownavbharat
ट्विटर: https://twitter.com/TNNavbharat
