LIVE

Chhattisgarh Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बड़ी हार, 5 साल बाद सत्ता में लौटी BJP

Chhattisgarh Election Result 2023 LIVE Updates
Chhattisgarh Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बड़ी हार, 5 साल बाद सत्ता में लौटी BJP

Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सबको चौंकाते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। रुझानों में पहले कांग्रेस ने बढ़त बनाई ली, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी भाजपा ने बड़ा उलटफेर कर दिखाया। अब साफ हो गया है कि राज्य में भारतीय जनता की सरकार बनाने जा रही है।

DEC 03, 2023 18:28 IST

Chhattisgarh Result LIVE: 9000 वोट से पीछे चल रहे उप मुख्यमंत्री टीएस देव सिंह

DEC 03, 2023 15:08 IST

Chhattisgarh Result LIVE: कांग्रेस के कुशासन का अंत होने वाला है- अरुण साव

छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, कांग्रेस के कुशासन का अंत होने वाला है। कमल खिलने वाला है। छ्त्तीसगढ़ खुशहाली और तरक्की की ओर आगे बढ़ने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी की गांरटी जनता को मिलने वाली है। यह रुझान ही परिणाम में बदलने वाला है और इससे अधिक सीटें भाजपा को मिलने वाली हैं।
DEC 03, 2023 15:02 IST

Chhattisgarh Result LIVE: छत्तीसगढ़ की हॉट सीटों का हाल

भरतपुर सोनहत - रेणुका सिंह (सांसद) - आगे - भाजपा पत्थलगांव- गोमती साई (सांसद)- आगे - भाजपा लोरमी- अरुण साव (सांसद)- आगे - भाजपा पाटन- भूपेश बघेल - आगे- कांग्रेस अंबिकापुर- टीएस सिंह देव - पीछे - कांग्रेस धरसींव- अमित बघेल - पीछे- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी दुर्ग ग्रामीण- ताम्रध्वज साहू - पीछे- कांग्रेस राजनंदगांव- रमन सिंह - आगे- भाजपा सक्ति- चरणदास महंत - आगे- कांग्रेस डौंडीलोहारा- अनिला भेंडिया - आगे- कांग्रेस कोरबा- जयसिंह अग्रवाल - पीछे - कांग्रेस
DEC 03, 2023 14:23 IST

Chhattisgarh Result LIVE: कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी पीछे

छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी पीछे चल रहे हैं।
DEC 03, 2023 13:25 IST

Chhattisgarh Result LIVE: डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव पीछे

अंंबिकापुर विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव भाजपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं।
DEC 03, 2023 12:56 IST

Chhattisgarh Result LIVE: 53 सीटों पर भाजपा आगे

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी 53 सीटों पर आगे चल रही है।
DEC 03, 2023 12:19 IST

Chhattisgarh Result LIVE: चुनाव आयोग के मुताबिक नतीजे

DEC 03, 2023 11:22 IST

Chhattisgarh Result LIVE: हासिल करेंगे अभूतपूर्व जीत- रमन सिंह

छत्तीसगढ़ में चुनावी नतीजे जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं। भाजपा नेताओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में हम अभूतपूर्व जीत हासिल करेंगे।
DEC 03, 2023 11:19 IST

CG Election Results LIVE: कौन कितने वोट से आगे- पीछे

भूपेश बघेल 385 वोटों से पीछेटीएस सिंहदेव 403 वोटों से पीछेडॉ. चरण दास महंत 600 वोट से पीछेबृजमोहन अग्रवाल 1409 वोट से आगे
DEC 03, 2023 11:16 IST

Chhattisgarh Election Result LIVE:छत्तीसगढ़ की हॉट सीटों का हाल

भूपेश बघेल- आगे राम विचार नेताम- आगे अमित बघेल- पीछे टीएस सिंह देव - आगे जयसिंह अग्रवाल- पीछे अनिला भेंडिया- आगे डॉ- रमन सिंह- आगे कवासी लकमा- पीछे
DEC 03, 2023 11:11 IST

CG Election Results LIVE: रुझानों में भाजपा को बहुमत

कांग्रेस- 40 भाजपा - 50
DEC 03, 2023 10:49 IST

CG Election Results LIVE: भाजपा की बढ़त बरकरार

छत्तीसगढ़ में भाजपा की बढ़त बरकरार है। पार्टी 48 सीटों पर आगे चल रही है।
DEC 03, 2023 10:20 IST

CG Election Results LIVE: रुझानों में फिर पिछड़ी भाजपा

छत्तीसगढ़ के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी फिर पिछड़ गई है। पार्टी अब 37 सीटों पर आगे चल रही है।
DEC 03, 2023 10:06 IST

CG Election Results LIVE: भाजपा ने किया बड़ा उलटफेर

छत्तीसगढ़ के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ 47 सीटों पर बढ़त बना ली है।
DEC 03, 2023 09:21 IST

Chhattisgarh Election Result: 90 सीटों के आए रुझान

कांग्रेस- 59भाजपा- 31
DEC 03, 2023 09:09 IST

Chhattisgarh Election Result: कांग्रेस को रुझानों में बहुमत

छत्तीसगढ़ के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। पार्टी 49 सीटों पर आगे चल रही है।
DEC 03, 2023 09:07 IST

Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: मतगणना के बीच लगे कांग्रेस के पोस्टर

DEC 03, 2023 09:00 IST

Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: पाटन से भूपेश बघेल पिछड़े

पाटन सीट से भूपेश बघेल पिछड़ गए हैं।
DEC 03, 2023 08:53 IST

Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: भाजपा के रमन सिंह पीछे

रुझानों में भाजपा के रमन सिंह रेस में पिछड़ते दिखाई दे रहे हैं।
DEC 03, 2023 08:34 IST

Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: भाजपा ने कांग्रेस को पिछाड़ा

रुझानों में भाजपा ने बढ़त बना ली है। पार्टी यहां 31 सीटों पर आगे चल रही है।