LIVEArunachal Pradesh Assembly Election Result 2024 : अरुणाचल प्रदेश में प्रचंड बहुमत से BJP ने की जोरदार वापसी, बनी रहेगी पेमा खांडू के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार

Arunachal Pradesh Assembly Election Result 2024 : अरुणाचल प्रदेश में प्रचंड बहुमत से BJP ने की जोरदार वापसी, बनी रहेगी पेमा खांडू के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार
Arunachal Pradesh Assembly Chunav 2024 (अरुणाचल विधानसभा चुनाव 2024 नतीजे): अरुणाचल प्रदेश की 50 विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव में 133 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो चुका है। चुनावी नतीजों में भाजपा ने 50 में से 36 सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में पहले ही 10 सीट निर्विरोध जीत चुकी है, भाजपा ने 2019 के चुनाव में 41 सीट पर जीत दर्ज की थी, अरुणाचल प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हुए थे बता दें कि विधानसभा चुनाव में 82.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा ने राज्य की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से सिर्फ एक को ही जीत नसीब हुई। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2024 में 82.95 प्रतिशत मतदान हुआ वहीं विधानसभा चुनाव 2019 में यह 82.17 प्रतिशत था।, यहां जानें अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे
50 सीटों पर हुए चुनाव में से भाजपा ने अकेले 36 सीटों हासिल की जीत
निर्वाचन आयोग ने ये घोषणा कर दी है कि भाजपा को 46 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। दोपहर तीन बजे तक सभी नतीजे घोषित कर दिए गए। इन 50 सीटों में से भाजपा ने अकेले 36 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली है। अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था।
अरुणाचल विधानसभा चुनाव में 60 में से 46 सीटों पर जीती भाजपा
60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौट आई।
अरुणाचल में सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी, 60 में से 46 सीटों पर जमाया कब्जा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अरुणाचल विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों में दमदार वापसी की है। 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौट आई।
Arunachal Assembly Result Live Update: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 में से 31 सीटों पर जीत दर्ज की
Arunachal Assembly Result Live Update:बीजेपी बहुमत के आंकड़े को आसानी से पार करती दिख रही है
संडे को बीजेपी के लिए गुड न्यूज मिली अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना शुरू हुआ तो बीजेपी को बहुमत मिलता दिखा और अब काउंटिंग के बाद बीजेपी बहुमत के आंकड़े को आसानी से पार करती दिख रही है।
भाजपा 43 सीटों पर आगे चल रही है
सुबह 10 बजे तक के रुझानों में भाजपा 43 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनपीपी ने छह सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। अन्य नौ सीटों पर आगे हैं वहीं बताते हैं कि कांग्रेस अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई है।
Arunachal Assembly Result Live Update: भाजपा ने आधे का आंकड़ा पार कर लिया, 10 सीटें जीतकर 27 पर आगे
Arunachal Assembly Result Live Update:अरुणाचल प्रदेश के ताजा रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है
अरुणाचल प्रदेश के ताजा रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है, 48 सीटों के रुझान आ गए हैं जिनमें से 34 पर बीजेपी आगे है, सुबह 6 बजे से शुरू हुई मतगणना के दोपहर तक पूरे होने की संभावना है।
Arunachal Assembly Result Live Update: अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की अच्छी बढ़त
अरुणाचल में भाजपा ने 20 सीटों पर बनाई बढ़त
Arunachal Assembly Result Live Update:अरुणाचल में भाजपा ने 20 सीटों पर बनाई बढ़त एनपीपी दो सीटों तो पीपीए एक सीट पर आगे
Arunachal Assembly Result Live Update: भाजपा नौ सीटों पर चल रही है आगे, वोटों की गिनती जारी
Arunachal Assembly Result Live Update:अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 10 पर जीती, 8 सीटों पर चल रही आगे
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 10 पर जीती, 8 सीटों पर चल रही आगे
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा पहले ही 10 सीटों पर निर्विरोध जीत चुकी है। बाकी सीटों पर मतगणना जारी है।
Arunachal Assembly Result 2024: अरूणाचल प्रदेश में वोटों की गिनती का काम जारी है
Arunachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live: भाजपा ने पहले ही 10 सीटें बिना किसी मुकाबले के जीत ली हैं
भाजपा ने पहले ही बोमडिला, चौखम, ह्युलियांग, ईटानगर, मुक्तो, रोइंग, सागली, ताली, तलिहा और जीरो-हापोली सहित 10 सीटें बिना किसी मुकाबले के जीत ली हैं।
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी अरुणाचल प्रदेश में दो मुख्य राजनीतिक दल हैं
भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस पार्टी (Congress) अरुणाचल प्रदेश में दो मुख्य राजनीतिक दल हैं। भाजपा ने राज्य की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे थे।
Arunachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live: अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2024 में 82.95 प्रतिशत मतदान हुआ
मुक्तो, पासीघाट पश्चिम, चौखाम, तवांग, नाचो, पांगिन, रोइंग और चांगलांग उत्तर अरुणाचल प्रदेश में कुछ प्रमुख विधानसभा क्षेत्र हैं।अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2024 में 82.95 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा चुनाव 2019 में यह 82.17 प्रतिशत था।
Arunachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live: 2019 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 41 सीटें जीतीं थी
2019 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 41 सीटें जीतीं थी। पेमा खांडू मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस ने केवल 4 सीटें जीतीं, जबकि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने 7 और एनपीपी ने 5 सीटें जीतीं थीं।
2014 के अरुणाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने 42 सीटें जीतीं थीं
2014 के अरुणाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने 42 सीटें जीतीं थीं, जबकि भाजपा केवल 11 सीटें जीतने में सफल रही। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने 5 सीटें जीतीं थीं।