Lachhmangarh Rajasthan Chunav Result 2023 Live: लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डाटोसरा की जीत, भाजपा को 18970 वोटों से हराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 06:24 PM IST

Lachhmangarh Rajasthan Chunav Election Result 2023 Live : राजस्थान विधानसभा चुनाव में सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया को 18970 वोटों से मात दी। नीचे देखिए किसे कितने वोट मिले।

Lachhmangarh Rajasthan Chunav Election Result 2023 Live: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। हर बार की तरह इस बार भी सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट हॉट सीट बनी (Lachhmangarh Rajasthan chunav result) रही। यहां से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डाटोसरा ने लगातार चौथी बार ताल ठोका और जीत हासिल की। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया (Lachhmangarh election result) को चुनावी रण में उतारा था, जोकि पहले कांग्रेस में रह चुके हैं। डाटोसरा ने एक बार फिर इस सीट से जीत हासिल की है।

Laxmangarh Rajasthan Chunav Result 2023, Laxmangarh Rajasthan Election Result 2023

Laxmangarh Rajasthan Chunav Result 2023: यहां देखें राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ का चुनाव परिणाम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 27 लाख 12 हजार 9 मतदाता हैं, जिसमें से 139853 पुरुष और 131353 महिला व अन्य मतदाता शामिल हैं। प्रदेशवासियों की निगाहें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सीट पर है। कांग्रेस विरोधी लहर में गोविंद सिंह डटोसरा चौथी बार अपनी साख बचाने में सफल हो गए हैं।

End of Feed