लालू, राबड़ी और तेजस्वी दिल्ली के लिए रवाना, लैंड फॉर जॉब घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी सुनवाई, तेजस्वी ने कही ये बात

बताया जा रहा है कि लालू परिवार लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े एक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के लिए दिल्ली पहुंच रहा है। कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा था।

Land For Jobs Scam: बिहार में चुनावी हलचल के बीच लालू परिवार कोर्ट में सुनवाई के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी प्रसाद यादव सहित कई नेता पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान उपस्थित होने को लेकर दिल्ली रवाना हुए हैं। इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन में कोई तकलीफ की बात नहीं है, सब सही है। मेरे द्वारा नौकरी देने की घोषणा पर सत्ता पक्ष के लोग परेशान हो रहे हैं। मगर मैंने जो कहा है वह करूंगा। जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी मिलेगी। 14 नवंबर के बाद से बिहार की जनता बेरोजगारी से मुक्ति पाएगी।

Tejashwi yadav

तेजस्वी यादव (File photo: PTI)

लैंड फॉर जॉब घोटाले में सुनवाई

बताया जा रहा है कि लालू परिवार लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े एक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के लिए दिल्ली पहुंच रहा है। कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा था और अब सोमवार को सीबीआई के विशेष जज अपना फैसला सुनाया जाएगा। कोर्ट ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

End of Feed