Himachal Pradesh Kinnaur Election Results : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूरे राज्य में 59 स्थानों पर बने 68 केंद्रों में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्य में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में करीब 76.44 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। गुजरात के साथ ही सबकी निगाहें हिमाचल प्रदेश की तरफ यह देखने के लिए टिकी थी कि इस पर्वतीय राज्य में हर 5 साल पर राज बदलने का रिवाज कायम रहेगा या फिर यह रिवाज बदल जाएगा। किन्नौर जिले में एक विधानसभा सीट है। यह सीट एसटी के लिए सुरक्षित है। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल हुई है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे
Himachal Pradesh Kinnaur (ST) Election Result
| विधानसभा क्षेत्र | बीजेपी उम्मीदवार | कांग्रेस उम्मीदवार | आम आदमी पार्टी उम्मीदवार | जीत |
| किन्नौर (एसटी) | सूरत नेगी | जगत सिंह नेगी | तरसेम सिंह | कांग्रेस |
पर्वतीय राज्य में आज 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने वाला है। जिनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व बीजेपी प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं। बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अग्रिम मोर्चे पर प्रचार अभियान की कमान संभाली थी और कहा था कि भाजपा के चिह्न कमल के लिए पड़ने वाला प्रत्येक वोट उनकी क्षमता बढ़ाएगा। बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई चुनावी सभाएं कीं जबकि कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान मुख्यत: पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने संभाली थी।
पिछले दो चुनावों में लचर प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस के लिए भाजपा से हिमाचल प्रदेश छीनना अपने अस्तित्व का सवाल है। कांग्रेस के लिए यह और भी अहम है क्योंकि 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति (मल्लिकार्जुन खरगे) ने पार्टी की कमान संभाली है और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार से पूरी तरह दूर रहे। कांग्रेस ने 2021 में पश्चिम बंगाल, केरल, असम, पुडुचेरी और इस साल पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर समेत नौ राज्यों में हार झेली है। बीजेपी के लिए हिमाचल प्रदेश में जीत प्रधानमंत्री मोदी की एक और उपलब्धि होगी, जिन्होंने पार्टी के संदर्भ में सत्ता समर्थक लहर का नारा दिया है। हिमाचल प्रदेश का हर बार सत्ता बदलने का इतिहास रहा है।
