केरल के नीलांबुर सीट पर दिलचस्प हुआ विधानसभा उपचुनाव, 4 उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला

केरल के नीलांबुर सीट पर उपचुनाव में मुख्य मुकाबला माकपा के एम स्वराज और कांग्रेस उम्मीदवार आर्यदान शौकत के बीच है। उपचुनाव 19 जून को होना है और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि दो जून थी।

नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को तीन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद मुकाबला रोचक हो गया है और अब चार प्रमुख उम्मीदवार आमने-सामने हैं। यहां इंडिया गठबंधन के सहयोगियों ने ही तीन उम्मीदवार उतार दिए हैं। वाम मोर्चा और कांग्रेस की तो यहां लड़ाई है ही, टीएमसी की भी यहां एंट्री हो गई है। चौथे प्रमुख उम्मीदवार के तौर पर बीजेपी के मोहन जॉर्ज ने उपचुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया है।

End of Feed