Karnataka election: पीएम मोदी ने की वोटर्स से अपील, कांग्रेस ने बताया- आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, ECI से की शिकायत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 10, 2023, 06:58 AM IST

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोटरों से उज्ज्वल भविष्य के लिए 10 मई को वोट करने की अपील की। कांग्रेस ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया। चुनाव आयोग से शिकायत की।

Karnataka Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर वोटरों से एक नई अपील की। उनसे उज्ज्वल भविष्य के लिए 10 मई को मतदान करने का आग्रह किया। कांग्रेस ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) से संपर्क कर शिकायत की। चुनाव आयोग को दिए ज्ञापन में कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी और बीजेपी के अन्य नेताओं के भाषण को आदर्श आचार संहिता के साथ-साथ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का निर्लज्ज, जानबूझकर और सोच समझकर किया गया उल्लंघन करार दिया।

Narendra Modi, Karnataka Assembly Election 2023, Model Code of Conduct

Karnataka election: पीएम मोदी पर आदर्श आचार सहिंता के उल्लंघन का आरोप

सोमवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया था चुनाव प्रचार

गौर हो कि 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान सोमवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया। सुरजेवाला ने कहा कि अभियान की अवधि समाप्त होने के बाद भी पीएम ने दो वीडियो संदेशों में लोगों को संबोधित किया। एक सोमवार को करीब 10 बजे और दूसरा मंगलवार को सुबह 8.52 बजे। जिसमें उन्होंने बीजेपी और उसके सभी उम्मीदवारों की ओर से कर्नाटक के मतदाताओं से अपील की।

End of Feed