कर्नाटक की धरती CM योगी का रोड शो, बोले- बजरंग दल को बैन करने का मतलब हिंदू आस्था से खिलवाड़

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 7, 2023, 12:50 PM IST

Karnataka Election 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कर्नाटक की सड़कों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में पहुंचे। इस दौरान चारों तरफ भगवा झंडे नजर आ रहे थे और जय श्रीराम-बजरंग बली की गूंज सुनाई दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि बजरंग दल को बैन करने का मतलब हिंदू आस्था से खिलवाड़ है।

CM Yogi Adityanath Mega Roadshow in Karnataka: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कर्नाटक की सड़कों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में पहुंचे। य़हां उन्होंने कमल खिलाने का आह्वान किया तो आमजन ने योगी-योगी व बुलडोजर बाबा के गगनभेदी नारों व पुष्पवर्षा से उनका इस्तकबाल किया। योगी आदित्यनाथ प्रचार के लिए तीसरी बार कर्नाटक पहुंचे। यहां उन्होंने कमल खिलाने का आह्वान किया। सीएम ने कहीं रैली को संबोधित किया तो कहीं रोड शो कर भाजपा की ताकत का अहसास कराया।

CM Yogi Adityanath in Karnataka

CM Yogi Adityanath in Karnataka

वहीं योगी आदित्यनाथ को देखने-सुनने कर्नाटक का आम जनमानस भी उमड़ा। चारों तरफ भगवा झंडे नजर आ रहे थे और जय श्रीराम-बजरंग बली की गूंज सुनाई दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ जहां कार्यों की बदौलत बजरंग दल की सराहना की, वहीं यह भी कहा कि राष्ट्रवादी समाज पीएफआई समर्थकों को धूल चटाएगा। सीएम के निशाने पर कांग्रेस व जेडीएस भी रहे। उन्होंने आह्वान किया कि विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार लाकर राष्ट्रवाद की ज्वाला को घर-घर तक पहुंचाने में योगदान दें।

End of Feed