Karnataka Chunav 2023: कांग्रेस पर CM बोम्मई का तीखा हमला, बोले- SDPI, PFI के शिकंजे में है यह पार्टी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 5, 2023, 04:11 PM IST

Karnataka Assembly Election 2023 : कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) जब एसडीपीआई और पीएफआई के नेताओं के खिलाफ बोलती है तो कांग्रेस को परेशानी होने लगती है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी का यह व्यवहार दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचाना वाला है।

Karnataka Chunav 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे विरोधी दलों के नेता एक-दूसरे पर जमकर सियासी हमले कर रहे हैं। कर्नाटक के हुबली में शुक्रवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि कांग्रेस सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (SDPI) और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के शिकंजे में है।

Basavraj Bommai

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को होगी वोटिंग।

बोम्मई ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) जब एसडीपीआई और पीएफआई के नेताओं के खिलाफ बोलती है तो कांग्रेस को परेशानी होने लगती है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी का यह व्यवहार दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचाना वाला है। एसडीपीआई और पीएफआई के खिलाफ भाजपा जब बोलती है तो कांग्रेस परेशान हो उठती है। इससे जाहिर है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कितना तुष्टिकरण का राजनीति करती है।' बोम्मई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में ये दोनों संगठन राज्य में मजबूत हुए।

End of Feed