Karnataka BJP Candidate List 2023 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2023): कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मंगलवार (11 अप्रैल, 2023) रात साढ़े नौ बजे दिल्ली में इस बाबत प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बताया गया कि कहां से कौन सा नेता चुनाव लड़ेगा। पीसी में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- हम इस साल के विस चुनाव के लिए आज 189 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर रहे हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसके बाद जानकारी दी-189 में इस बार 52 नए कैंडिडेट्स हैं। सूबे के सीएम बसवराज बोम्मई शिगांव (Shiggaon) विधानसभा क्षेत्र से चुनावी ताल ठोंकेंगे। सिंह के मुताबिक, "पार्टी के 189 उम्मीदवारों में 32 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 30 अनुसूचित जाति (Scheduled Castes) और 16 अनुसूचित जनजातियों (Scheduled Tribes) से हैं।"
देखें, BJP की इस कॉन्फ्रेंस के दौरान और क्या जानकारी दी गई?
BJP Press Briefing at party headquarters in New Delhi. t.co/MTwKMQKlhb
— ANI (@ANI) Apr 11, 2023
पूर्व सीएम और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) के पुत्र बीवाई विजयेंद्र (BY Vijayendra) शिकारीपुरा (Shikaripura) सीट से लड़ेंगे, जबकि कैबिनेट मंत्री बी श्रीरामलू (B Sriramulu) बेल्लारू ग्रामीण (Bellary Rural) सीट से अपना दम झोंकेंगे।
वैसे, इससे पहले सीएम बोम्मई ने बताया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राष्ट्रीय राजधानी लौटने के बाद उनके साथ अंतिम चर्चा कर भाजपा कर्नाटक के लिए 175 से अधिक उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी करेगी। कैंडिडेट्स की दो लिस्ट जारी की जाएंगी।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah leaves from BJP President JP Nadda's residence, in DelhiBJP is likely to a… t.co/QCqPh4snSd
— ANI (@ANI) Apr 11, 2023
दरअसल, चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही नॉमिनेशन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल 2023 से शुरू होगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।
कर्नाटक में 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए 10 मई 2023 को मतदान (Karnataka Polls Voting) होगा, जबकि चुनावी नतीजे (Karnataka Election Results) 13 मई 2023 को जारी किए जाएंगे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई।
सूबे में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा ने विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
