Karnataka assembly elections:कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की, कोलार पर सस्पेंस

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 6, 2023, 02:50 PM IST

Congress Candidate list for Karnataka assembly elections: कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कुल 42 नाम का ऐलान किया गया है, हालांकि कोलार सीट पर सस्पेंस कायम है।

Congress second Candidate list for Karnataka assembly: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। हालांकि कोलार सीट पर सस्पेंस अभी भी कायम है। बता दें कि सिद्धारमैया ने कोलार सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। इस लिस्ट की खास बात यह है कि इसमें उन लोगों को भी मौका दिया गया है जो बीजेपी और जेडीएस से कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

Karnataka Assembly Election, Congress

कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

कोलार सीट पर सस्पेंस

एएनआई के मुताबिक कांग्रेस ने सिद्धारमैया से कहा है कि वो अपनी पारंपरिक सीट वरुना से ही चुनाव लड़वे पर ध्यान केंद्रित करें। इस सीट से 2018 में उनके बेटे यतिंद्र सिद्धरमैया ने जीत हासिल की थी। कोलार के बारे में कहा जा रहा है कि स्थानीय नेताओं के विरोध की वजह से आलाकमान ने सिद्धारमैया से स्पष्ट तौर पर कहा कि वो कोलार सीट पर दावेदारी ना करें। इससे पहले कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।मेलूकोट विधानसभा से कांग्रेस ने सर्वोदय कर्नाटर पार्टी के उम्मीदवार दर्शन पुटनैय्या को समर्थन देने का फैसला किया है।

End of Feed