Karnataka Exit Poll ABP Cvoter: कर्नाटक के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है राज्य में बहुमत का आंकड़ा 113 सीटों का है अनुमान में कांग्रेस बहुमत से केवल एक सीट पीछे दिख रही है, यानी एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 100-112 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
ABP CVoter एग्जिट पोल में कांग्रेस को 100-112 सीटें मिलती दिख रही हैं
गौर हो कि कर्नाटक में 224 सीटें हैं एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 100-112 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने कहा-'राजनीति में मेरे 55 वर्षों के अनुभव के अनुसार कांग्रेस पार्टी को आसानी से बहुमत मिलना चाहिए, कर्नाटक में कांग्रेस बनाएगी सरकार'
कर्नाटक में किस पार्टी को कितनी सीटें जा सकती है?
सोर्स- CVoter
बीजेपी- 83-95
कांग्रेस- 100-112
जेडीएस - 21-29
अन्य- 2-6
कर्नाटक में किसको कितना वोट शेयर मिल सकता है?
सोर्स- CVoter
बीजेपी- 38%
कांग्रेस- 41%
जेडीएस- 15%
अन्य- 6%
ग्रेटर बेंगलुरु रीजन किसको कितना वोट शेयर मिल सकता है?
सोर्स- CVoter
कुल सीट 32
बीजेपी- 45 फीसदी
कांग्रेस- 39 फीसदी
जेडीएस- 13 फीसदी
अन्य- 3 फीसदी
ग्रेटर बेंगलुरु रीजन में किस पार्टी को कितनी सीटें जा सकती है?
सोर्स- CVoter
कुल सीट 32
बीजेपी- 15 से 19 सीटें
कांग्रेस- 11 से 15 सीटें
जेडीएस- 1 से 4 सीटें
अन्य- 0 से 1 सीट
ओल्ड मैसूर रीजन में किसको कितना वोट शेयर मिल सकता है?
सोर्स- CVoter
कुल सीट- 55
बीजेपी-26%
कांग्रेस-38%
जेडीएस-29%
अन्य-7%
ओल्ड मैसूर रीजन में किस पार्टी को कितनी सीटें जा सकती है?
सोर्स- CVoter
कुल सीट- 55
बीजेपी-0-4
कांग्रेस-28-32
जेडीएस-19-23
अन्य-0-3
गौर हो कि जनता दल-सेक्युलर के लिए कर्नाटक चुनाव के नतीजे काफी महत्वपूर्ण हैं, यहां उसके लिए करो या मरो जैसी स्थिति है वहीं कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को यदि हार मिलती है तो यह उसके लिए बहुत बड़ा झटका होगा, इससे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रमुख विपक्षी दल होने का दावा उसका कमजोर होगा।
