karakat Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Pawan Singh vs Upendra Kushwaha who will win in karakat: काराकाट लोकसभा सीट पर इस बार दिलचस्प लड़ाई देखने को मिली। काराकाट सीट से भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह निर्दलीय मैदान में थे। वहीं एनडीए की ओर से रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा मैदान में थे। इंडिया गठबंधन की ओर से यह सीट CPI(ML)L के खाते में चली गई। CPI(ML)L ने यहां से राजा राम सिंह कुशवाहा को टिकट दिया था। काराकाट लोकसभा चुनाव परिणाम में उपेंद्र कुशवाहा की बड़ी हार हुई है। उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर पर रहे, पवन सिंह दूसरे नंबर पर और जीत CPI(ML)L के राजा राम सिंह कुशवाहा की हुई है।
काराकाट लोकसभा चुनाव परिणाम लाइव अपडेट
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: मतगणना की तैयारी पूरी, 8 बजे से शुरू हो जाएगी काउंटिंग, पढ़िए पल-पल के अपडेट
काराकाट सीट पर किसका रहा है दबदबा
बिहार के रोहतास जिले में स्थित काराकाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मुख्य रूप से ग्रामीण है, जिसकी 88.87% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। काराकाट में 1967 से चुनावी राजनीति का समृद्ध इतिहास है और यह कम्युनिस्ट और समाजवादी आंदोलनों का केंद्र रहा है। काराकाट सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया था। काराकाट सीट, रोहतास और औरंगाबाद जिले की तीन-तीन विधानसभा सीटों से मिलकर बनी है। यहां कुशवाहा जाति का प्रभाव है। अभी तक हुए तीन चुनावों में एक बार उपेंद्र कुशवाहा और दो बार महाबली कुशवाहा सांसद बने हैं।
