Kanakapura Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक सीट ऐसी है जिसपर इस बार तमाम निगाहें टिकी हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं कनकपुरा सीट (Kanakapura Seat Karnataka) की, यहां का चुनाव खासा हाईप्रोफाइल होने जा रहा है, वजह है यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) चुनाव लड़ रहे हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कनकपुरा सीट ऐसी है जिसपर इस बार तमाम निगाहें टिकी हैं
वहीं बात बीजेपी की तो कनकपुरा सीट से बीजेपी ने राजस्व मंत्री आर. अशोक को प्रत्याशी बनाया है, ये सीट राज्य के हाई-वोल्टेज मुकाबलों में से एक मानी जा रही है, बीजेपी इस सीट पर जीत सुनिश्चित चाहती है और इसके लिए भगवा पार्टी के कई स्टार प्रचारक इस सीट पर प्रचार कर रहे हैं।
बीजेपी ने डीके शिवकुमार के खिलाफ मैदान में इन्हें उतारा
बीजेपी ने शिवकुमार को टक्कर देने के लिए इस इलाके से एक सीनियर मिनिस्टर और प्रमुख वोक्कालिगा चेहरे आर. अशोक को मैदान में उतारा है।
अशोक वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं और कनकपुरा सीट को वोक्कालिगा समुदाय का गढ़ माना जाता है वहीं सूबे की राजनीति में भी वोक्कालिगा समुदाय का खासा दबदबा माना जाता है।
साल 1989 से कांग्रेस इस सीट को जीत रही है
बताते हैं कि साल 1989 से कांग्रेस इस सीट को जीत रही है लेकिन साल 2004 और 2008 के बीच कनकपुरा सीट पर जेडीएस का कब्जा रहा था,
वहीं बीजेपी प्रत्याशी आर. अशोक चयन पर कांग्रेस प्रत्याशी डीके शिवकुमार के भाई सुरेश ने कहा कि बीजेपी को बेंगलुरु से कोई ऐसा व्यक्ति मिला है, जिसका हमारे निर्वाचन क्षेत्र से कोई संबंध नहीं है उनका कहना है कि जनता वोटों से उन्हें इसका जबाव देगी।
ये है कांग्रेस का बैकअप प्लॉन
बेंगलुरु ग्रामीण से कांग्रेस के सांसद डीके सुरेश ने भी कनकपुरा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, ध्यान रहे कि इसी सीट से उनके बड़े भाई और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार पार्टी के उम्मीदवार हैं और उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, कांग्रेस के रणनीतिकारों की मानें तो सुरेश ने शिवकुमार का नामांकन रद्द होने की स्थिति में बैकअप प्लान के तहत अपना नॉमीनेशन इस सीट से फाइल किया है।
मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी मामलों की जांच
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार कथित मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के मामलों में प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की कई जांचों का सामना कर रहे हैं उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना का आरोप लगाया है।
सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबलों में से एक
कर्नाटक की कनकपुरा विधानसभा में 10 मई को होने वाले मतदान में सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबलों में से एक होने की उम्मीद है चुनाव के नतीजे 13 मई को सामने आएंगे।
