कमलनाथ ने सीएम शिवराज से की मुलाकात, जानें दोनों के बीच क्या हुई बात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2023, 02:52 PM IST

Kamal Nath Meets CM Shivraj: मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद ये कहा कि "मैंने उन्हें बधाई दी। जब मैं मुख्यमंत्री बना था तो वो भी मुझे बधाई देने आए थे। मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि हम विरोधी दल रहेंगे, लेकिन हम प्रदेश हित में जो भी कर सकते हैं वो करेंगे।"

MP Chunav Result News: तमाम कयासों को गलत ठहराते हुए मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जबरदस्त जीत हासिल की। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने सीएम शिवराज को जीत की बधाई दी और बताया कि उन्होंने सभी पार्टी उम्मीदवारों की एक बैठक बुलाई है।

Kamal Nath With Shivraj

कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान को दी जीत की बधाई।

शिवराज और कमलनाथ की मुलाकात हुई, क्या बात हुई?

दिल्ली जाएंगे कमलनाथ, जानें क्या है आगे का प्लान

मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए ये बताया कि 'मैंने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी। जब मैं सीएम बना तो वह मुझसे मिलने भी आए थे। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि विपक्ष के रूप में, हम राज्य के विकास के लिए जो भी करना होगा करेंगे। मैंने अपनी पार्टी के सभी उम्मीदवारों की बैठक बुलाई है। हम अपने नुकसान का मंथन करेंगे। मैं दिल्ली भी जाऊंगा और राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मिलूंगा।'

End of Feed