JVC Exit Poll 2025: एग्जिट पोल ने कर दिया साफ; 25 से 30, फिर से नीतीश; NDA को 143 सीटें मिलने का अनुमान

JVC Exit Poll 2025 (Bihar Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Prediction) जेवीसी एग्जिट पोल : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान भी समाप्त हो चुका है। जेवीसी के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, राज्य में NDA को बहुमत मिलता दिख रहा है।

JVC Exit Poll 2025 (जेवीसी एग्जिट पोल): बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज यानी मंगलवार 11 नवंबर को संपन्न हो गया। पहले चरण के तहत 6 नवंबर को मतदान हुआ था और 14 नवंबर 2025 को मतगणना होगी। आज जैसे ही दूसरे चरण का मतदान समाप्त हुआ, वैसे ही हर किसी की नजर एग्जिट पोल्स पर थी। जेवीसी ने भी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एग्जिट पोल करके मतदाताओं की नब्ज टटोली। इस एक्जिट पोल के अनुसार बिहार में फिलहाल मुख्यमंत्री पद की वैकेंसी नहीं है। एग्जिट पोल में एक बार फिर NDA को बहुमत मिलता हुआ दिखाया गया है। इसका मतलब साफ है कि एक बार फिर नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

JVC Bihar Exit Poll.

बिहार विधानसभा चुनाव में जेवीसी का एग्जिट पोल

JVC Exit Poll 2025 के अनुसार बिहार में NDA को बहुमत के आंकड़े 122 से काफी आगे नजर आ रहा है। जबकि महागठबंधन 100 के आंकड़े को भी नहीं छू पा रहा है।

End of Feed