Jharkhand Election: सीएम हेमंत सोरेन से ज्यादा अमीर पत्नी कल्पना सोरेन, 5 साल में 12 गुणा बढ़ी संपत्ति

kalpana Soren net worth: कल्पना सोरेन के पास मौजूद कुल चल संपत्ति का मूल्य पांच करोड़ 54 लाख 91 हजार 783 रुपये और 70 पैसे है। उनके पास 13 करोड़ 63 लाख 10 रुपये की अचल संपत्ति है। पांच साल में उनकी चल संपत्ति में लगभग छह गुणा और अचल संपत्ति में 12 गुणा बढ़ोतरी हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कल्पना सोरेन के पास 56 लाख 20 हजार 138 रुपये के बाजार मूल्य वाली तीन गाड़ियां हैं
  • चल और अचल संपत्तियों के मामले में कल्पना ने पिछले पांच साल में पति हेमंत सोरेन को काफी पीछे छोड़ा
  • विधायक कल्पना सोरेन के खातों में 81 लाख 31 हजार 348 रुपये 70 पैसे हैं

kalpana Soren net worth: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तुलना में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन कई गुणा धनवान हैं। चल और अचल संपत्तियों के मामले में कल्पना ने पिछले पांच साल में पति हेमंत सोरेन को काफी पीछे छोड़ दिया है। यह तथ्य गुरुवार को हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की ओर से विधानसभा चुनाव में नामांकन के पर्चे के साथ निर्वाची पदाधिकारियों के समक्ष दाखिल हलफनामों से सामने आया है।

kalpana Soren net worth

सीएम हेमंत सोरेन से ज्यादा अमीर पत्नी कल्पना सोरेन

हेमंत सोरेन के पास नकद, जेवर और निवेश सहित दो करोड़ 59 लाख 29 हजार छह रुपये और 53 पैसे की चल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास दो करोड़ 83 लाख 72 हजार 364 रुपये की अचल संपत्ति भी है।वर्ष 2019 में उनके पास एक करोड़ 13 लाख 10 हजार 153 रुपये की चल संपत्ति और एक करोड़ 16 लाख 19 हजार रुपये की अचल संपत्ति थी। पांच साल में चल संपत्ति लगभग ढाई गुणा और अचल संपत्ति ढाई गुणा से भी ज्यादा हो गई है।

End of Feed