लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में बड़ा खेल, AAP के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू BJP में शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 05:04 PM IST

AAP MP Sushil Kumar Rinku: आप ने जालंधर से सुशील रिंकू को ही दोबारा उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, अब वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। माना जा रहा है कि सुशील कुमार रिंकू बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें, वह निवर्तमान लोकसभा में आप के एकमात्र सदस्य हैं।

AAP MP Sushil Kumar Rinku: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। जालंधर से आप सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बता दें, आप नेता रिंकू ने पिछले साल जालंधर उपचुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल की थी। वह निवर्तमान लोकसभा में आप के एकमात्र सदस्य हैं।

Sushil Kumar Rinku-Sheetal Angural

सुशील कुमार रिंकू - शीतल अंगुराल

End of Feed