MP Election: इंदौर के इस बूथ पर नहीं लगेगी कतार, बना है स्मार्ट केंद्र, AI से लैस कैमरा खींचेगा फोटो

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2023, 11:45 PM IST

MP Election: यह मतदान केंद्र इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-दो में नंदा नगर के मां कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय में बनाया गया है। यहां प्रशासन ने स्मार्ट मतदान केंद्र बनाया है। इस केंद्र में मतदाता कतार में लगे बिना वोट डाल सकेंगे और मतदान के बाद एआई से लैस कैमरे से सेल्फी भी खींचवा सकेंगे।

MP Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शुक्रवार को मतदान है। इसके लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयारियां कर चुका है। इंदौर में चुनाव आयोग ने एक स्मार्ट बूथ बनाया है, जहां वोटिंग के लिए लोगों को कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी।

mp election

इंदौर में चुनाव आयोग ने बनाया स्मार्ट बूथ (प्रतीकात्मक फोटो)

End of Feed