'इस बार 3 बार दिवाली मनाएगी छत्तीसगढ़ की जनता', CM भूपेश बघेल पर जमकर बरसे अमित शाह

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 19, 2023, 04:23 PM IST

Amit Shah Rally In Chhattisgarh: भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। जगदालपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने बघेल सरकार पर 1800 करोड़ रुपए के घोटालों में संलिप्त होने का आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर दो चरणों में विधानसभा चुनाव और नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।

Amit Shah Rally In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर पकड़ चुका है। अपनी रैलियों में नेता अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जमकर हमले बोल रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। जगदालपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने बघेल सरकार पर 1800 करोड़ रुपए के घोटालों में संलिप्त होने का आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर दो चरणों में विधानसभा चुनाव और नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।

Amit Shah

जगदालपुर में जनसभा को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह।

शाह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

भाजपा नेता ने कहा, 'केंद्र में हमारी नौ वर्षों की सरकार के दौरान हमने राज्य में नई सड़कें बनाईं, सब्सिडी रेट रेट पर घरेलू गैस मुहैया कराया। केंद्र की सरकार ने शौचालय का निर्माण कराया और एकलव्य स्कूल बनाए। यह केंद्र की हमारी सरकार है जिसने राज्य के प्रत्येक घर को हर महीने मुफ्त में पांच किलो चावल दिया है।'

End of Feed