Karakat Lok Sabha Constituency: कैसे भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने बिगाड़ दिया है उपेंद्र कुशवाहा का खेल, कहीं INDIA मार न ले बाजी

Karakat Lok Sabha Constituency: काराकाट सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया था। काराकाट सीट रोहतास और औरंगाबाद जिले की तीन-तीन विधानसभा सीटों से मिलकर बनी है।

Karakat Lok Sabha Constituency: काराकाट लोकसभा सीट पर इस बार भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने, उपेंद्र कुशवाहा को फंसाते दिख रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा एनडीए की ओर से उम्मीदवार हैं और भाजपा इन्हें जिताने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं पवन सिंह भी बीजेपी से ही हैं, बीजेपी ने आसनसोल से टिकट भी दिया था, लेकिन जब बंगाल पर गाए गए गाने को लेकर विवाद हुआ तो पवन सिंह ने टिकट वापस कर दिया। पवन सिंह की चाहत थी कि उन्हें किसी भोजपुरी इलाके जैसे आरा वाली सीट से टिकट मिले, लेकिन बीजेपी इसके लिए तैयार नहीं हुई, जिसके बाद पवन सिंह काराकाट सीट पहुंच गए और निर्दलीय पर्चा भर दिया। जिसके बाद काराकाट सीट पर समीकरण उलट-पुलट होते दिखे।

End of Feed