कांग्रेस, AIMIM ने किया 'खेल', दिल्ली चुनाव में AAP हो गई 'फेल', केजरीवाल के वोट बैंक में लगी सेंध

Delhi Assembly Election Result : बादली, सुल्तानपुर माजरा, बाबरपुर और मुस्तफाबाद पर दलित, मुस्लिम और प्रवासी मजदूरों की आबादी ज्यादा है, वहां भी कांग्रेस ने दमदार उम्मीदवार उतारकर आम आदमी पार्टी की जीत की राह मुश्किल कर दी। उत्तर पूर्व दिल्ली की सीलमपुर सीट पर मुस्लिम आबादी का दबदबा है। इस सीट पर मुस्लिम वोटर करीब 57 प्रतिशत हैं।

Delhi Assembly Election Result : दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी जीत होती दिख रही है। रुझान करीब-करीब स्थिर हो गए हैं। अभी तक के रुझान यदि नतीजों में तब्दील हो गए तो राजधानी में भाजपा की सरकार बननी तय है। इस बार चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसके वोट शेयर करीब 34 प्रतिशत का इजाफा हुआ है तो वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) को भारी नुकसान हुआ है। केजरीवाल की पार्टी को करीब 35 फीसद वोट कम मिले हैं। मुस्लिम बहुल इलाकों में कांग्रेस को काफी ज्यादा वोट मिले हैं। दिल्ली में AAP की हार को केजरीवाल को बहुत बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा की इस जीत के पीछे एक्सपर्ट कई वजह देख रहे हैं। दिल्ली चुनाव नतीजे पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

Delhi Chunav 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025।

AIMIM-कांग्रेस ने उतारे मुस्लिम उम्मीदवार

एक्सपर्ट का कहना है कि इस चुनाव में AAP को सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पहुंचाया है। मुस्लिम बहुल सीटों पर ओवैसी और कांग्रेस दोनों ने अपने उम्मीदवार कद्दावर उम्मीदवार उतारे। इससे मुस्लिम वोट तीन पार्टियों के बीच बंटा और इस वोट बंटवारे और त्रिकोणीय एवं चुतष्कोणीय लड़ाई का फायदा भाजपा को मिला। मुस्लिम वोट जहां बंटे वहीं, हिंदू वोट करीब-करीब एक मुश्त भाजपा को मिले।

End of Feed