Bihar Exit Polls: कितने सटीक थे 2020 के एग्जिट पोल्स, जानिए वास्तविक नतीजे से दूर थे या पास, इस बार क्या है अनुमान

विभिन्न एग्जिट पोल के अनुमानों में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है। ‘मेट्राइज एग्जिट पोल’ ने राजग को 147 से 167 सीटें, महागठबंधन को 70 से 90 सीटें और जन सुराज को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। तो दैनिक भास्कर के सर्वे में राजग को 145 से 160 सीटें और महागठबंधन को 73 से 91 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।

Bihar Exit Polls: बिहार में विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को संपन्न हो गया। दूसरे और अंतिम चरण में भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंतिम चरण में रिकॉर्ड 68.79 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि पहले चरण में छह नवंबर को रिकॉर्ड 65.08 प्रतिशत वोट पड़े। इस तरह दोनों चरणों में कुल 66.90 प्रतिशत वोटिंग हुई जो कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 9.6 प्रतिशत अधिक है। दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद बिहार चुनाव पर एग्जिट पोल्स आए। एग्जिट पोल्स के सभी अनुमानों में एनडीए की जीत और महागठबंधन की हार की भविष्यवाणी हुई है।

poll exit

14 नवंबर को आएंगे बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे।

बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही

विभिन्न एग्जिट पोल के अनुमानों में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है। ‘मेट्राइज एग्जिट पोल’ ने राजग को 147 से 167 सीटें, महागठबंधन को 70 से 90 सीटें और जन सुराज को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। तो दैनिक भास्कर के सर्वे में राजग को 145 से 160 सीटें और महागठबंधन को 73 से 91 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं, ‘पीपल्स इनसाइट’ के मुताबिक राजग को 133 से 148 सीटें, महागठबंधन को 87 से 102 सीटें और जन सुराज को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं। ‘पीपल्स पल्स’ के एग्जिट पोल में राजग को 133 से 159, ‘इंडिया’ गठबंधन को 75 से 101 और जन सुराज को 0 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।

End of Feed