Lok Sabha Chunav: 15 साल पहले कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए जगदंबिका पाल एक बार फिर यूपी की डुमरियागंज से मैदान में हैं। 2014 में उन्होंने पंजा से हाथ छुड़ाकर कमल का दामन थाम लिया था। भाजपा के टिकट पर दो लगातार दो बार और इस सीट से लगातार 3 बार सांसद चुने जा चुके हैं। वो इस बार इस कोशिश में होंगे कि जीत का सिलसिला यूं ही जारी रखा जाए। हालांकि उनकी राह आसान नहीं है, इस बार इस सीट से छह उम्मीदवार मैदान में हैं। आपको इस सीट का समीकरण और चुनावी इतिहास समझाते हैं।
समझें डुमरियागंज सीट का समीकरण।
क्या कहता है इस बार का समीकरण?
लगातार तीन बार से डुमरियागंज के सांसद चुने जा रहे जगदंबिका पाल का मुकाबला इस बार समाजवादी पार्टी के भीष्म शंकर तिवारी से होने जा रहा है। इसके अलावा बसपा ने इस सीट से मोहम्मद नदीम को अपना उम्मीदवार बनाया है।
डुमरियागंज से मैदान में कितने उम्मीदवार?
| क्रमांक | नाम | पार्टी |
| 1 | जगदंबिका पाल | भाजपा |
| 2 | भीष्म शंकर तिवारी | समाजवादी पार्टी |
| 3 | मो. नदीम | बहुजन समाज पार्टी |
| 4 | अमर सिंह चौधरी | एएसपी (केआर) |
| 5 | नौशाद आलम | पीस पार्टी |
| 6 | किरण देवी | निर्दलीय |
लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम
जब पिछले चुनाव में सपा और बसपा ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था तो भी जगदंबिका पाल ने आसानी से जीत हासिल कर ली थी। ऐसे में इस बार भी उनकी मुश्किलों में ज्यादा इजाफा होता नजर नहीं आ रहा है।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| भाजपा | जगदंबिका पाल | 492,253 |
| बसपा | आफताब आलम | 3,86,932 |
| कांग्रेस | सिकंदर अली जलालुद्दीन | 60,549 |
क्या कहता है इस सीट का चुनावी इतिहास
डुमरियागंज लोकसभा सीट पर सात बार कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है। जबकि एक बार भारतीय जनसंघ, एक बार जनता दल और एक बार ही जनता पार्टी ने चुनाव जीता है। यहां पांच बार भाजपा उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है। जबकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को एक बार जीत नसीब हुई है। इस क्षेत्र के पहले सांसद केशव देव मालवीय चुने गए थे। यदि जगदंबिका इस बार चुनाव जीतते हैं को सबसे अधिक बार सांसद चुने जाने का रिकॉर्ड बना लेंगे। उनके अलावा भाजपा के ही रामपाल सिंह यहां से तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं।
कब कौन बना डुमरियागंज का सांसद?
| वर्ष | नाम | पार्टी |
| 1952 | केशव देव मालवीय | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1957 | राम शंकर लाल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1962 | कृपा शंकर | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1967 | नारायण स्वरूप शर्मा | भारतीय जनसंघ |
| 1971 | केशव देव मालवीय | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1977 | माधव प्रसाद त्रिपाठी | जनता पार्टी |
| 1980 | काजी जलील अब्बासी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1984 | काजी जलील अब्बासी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1989 | बृजभूषण तिवारी | जनता दल |
| 1991 | रामपाल सिंह | भारतीय जनता पार्टी |
| 1996 | बृजभूषण तिवारी | समाजवादी पार्टी |
| 1998 | रामपाल सिंह | भारतीय जनता पार्टी |
| 1999 | रामपाल सिंह | भारतीय जनता पार्टी |
| 2004 | मोहम्मद मुकीम | बहुजन समाज पार्टी |
| 2009 | जगदंबिका पाल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 2014 | जगदंबिका पाल | भारतीय जनता पार्टी |
| 2019 | जगदंबिका पाल | भारतीय जनता पार्टी |
