कितना दिलचस्प है 'बागी बलिया' का चुनावी समीकरण? मैदान में पूर्व PM के बेटे; जानें इस लोकसभा सीट का इतिहास

Ballia Election: उत्तर प्रदेश की बलिया लोकसभा सीट पर इस बार की चुनावी लड़ाई बेहद दिलचस्प होने वाली है। इस सीट से दो बार समाजवादी पार्टी से सांसद रह चुके नीरज शेखर इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला सपा के सनातन पांडे से है। आपको इस सीट के समीकरण और इतिहास से रूबरू कराते हैं।

Lok Sabha Election 2024: दो-दो बार समाजवादी पार्टी के टिकट से सांसद रह चुके नीरज शेखर एक बार फिर यूपी की बलिया सीट से मैदान में हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि उन्होंने पार्टी बदल ली है। 2014 में उन्होंने सपा के टिकट पर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। जब उन्होंने भाजपा का दामन थामा तो पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा। अब इस बार वो इसी कोशिश में होंगे कि लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का सिलसिला वो एक बार फिर शुरू कर पाए। हालांकि उनकी राह आसान नहीं है, इस बार इस सीट से 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। आपको इस सीट का समीकरण और चुनावी इतिहास समझाते हैं।

Hot Seat Ballia Election

सनातन पांडे vs नीरज शेखर

क्या कहता है इस बार का समीकरण?

पिछले दो बार से बलिया लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। हालांकि दोनों ही बार भाजपा को अपना उम्मीदवार बदलना पड़ा था। भाजपा ने इस बार भी बलिया सीट से मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काट दिया और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला इस बार समाजवादी पार्टी के सनातन पांडे से हो जा रहा है। ये वही सनातन पांडे हैं, जिन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में वीरेंद्र सिंह मस्त से करीब 15 हजार वोटों से हार झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा बसपा ने इस सीट से ललन सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

End of Feed