LIVEHaryana Vidhan Sabha Chunav 2024 LIVE Updaets: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म, थोड़ी देर में जारी होंगे Exit Poll के आंकड़े
Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 वोटिंग और वोट प्रतिशत, Poll Percentage, Vidhan Sabha Election Exit Poll Results Live News Updates: हरियाणा की 90 विधानसभाओं के लिए मतदान हो रहा है, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला और 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है।मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं जिनमें 8,821 मतदाता सौ वर्ष से अधिक उम्र के हैं मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 LIVE Updaets: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म, थोड़ी देर में जारी होंगे Exit Poll के आंकड़े
Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Voting Updates, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 वोटिंग और वोट प्रतिशत, Poll Percentage, Vidhan Sabha Election Exit Poll Results Live News Updates: हरियाणा की 90 विधानसभाओं के लिए मतदान हो रहा है, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला और 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है।मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।
Haryana Vidhan Sabha Chuanv 2024 Exit Poll Result: Date and Time Check here
Jammu Kashmir Chunav Exit Poll Result 2024 Live Updates
2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं जिनमें 8,821 मतदाता सौ वर्ष से अधिक उम्र के हैं मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। कुल 1,031 उम्मीदवार 90 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें 101 महिलाएं हैं। इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय लड़ रहे हैं।
मतदान के लिए कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रमुख दलों में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) गठबंधन हैं।
Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Exit Poll: Live Streaming and TV Telecast Watch Here
हरियाणा विधानसभा वोटिंग लाइव: 90 सीटों पर वोटिंग खत्म
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। थोड़ी देर में एग्जिट पोल के आंकड़े जारी होंगे।
हरियाणा विधानसभा वोटिंग लाइव: 5 बजे तक 61% वोटिंग
हरियाणा विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
हरियाणा विधानसभा वोटिंग लाइव: 4 बजे तक 54.3% मतदान
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर शाम 4 बजे तक 54.3% मतदान दर्ज किया गया है।
पानीपत में चुनाव बूथ पर भिड़े कांग्रेस-बीजेपी समर्थक
हरियाणा के पानीपत की इसराना हल्के के गांव नोहरा में चुनावी बूथ पर भाजपा और कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबर है। वहीं समर्थकों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया। भाजपा समर्थक साून के पेट में चाकू लगने की बात सामने आई है।
हरियाणा विधानसभा वोटिंग लाइव: 3 बजे तक 49.13% मतदान
हरियाणा में दोपहर 3 बजे तक 49.13% मतदान हुआ है। चुनाव आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है।
हरियाणा विधानसभा वोटिंग लाइव: आप हरियाणा प्रेसीडेंट सुशील गुप्ता ने किया मतदान
हरियाणा विधानसभा वोटिंग लाइव: हरियाणा में लोगों को कांग्रेस सरकार का इंतजार- सैलजा
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने शनिवार को कहा कि हरियाणा के लोग राज्य में मौजूदा सरकार को बदलने और उनकी पार्टी (कांग्रेस) को सत्ता में लाने के लिए विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे थे। हिसार जिले में वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘हमने लोकसभा चुनाव से पहले भी लोगों में यह रुझान देखा है, वे (लोग) शासन बदलने और कांग्रेस सरकार चुनने के लिए इस दिन का इंतजार कर रहे थे।’’
हरियाणा विधानसभा वोटिंग लाइव: "हमें लोगों का स्नेह, प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है पूरे प्रदेश और लाडवा में कमल खिल रहा है"
हरियाणा विधानसभा वोटिंग लाइव: "अब बदलाव की हवा चल पड़ी है, वो हवा कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाएगी"
कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने कहा, "अब बदलाव की हवा चल पड़ी है, वो हवा कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाएगी... हम अपने सारे वादे पूरे करेंगे... आज हमें हरियाणा और यहां के लोगों के बारे में सोचना चाहिए। आज सिर्फ कांग्रेस ही लोगों का भला कर सकती है... 36 बिरादरी मिलकर सरकार बनाती है। मेरा मानना है कि कांग्रेस पार्टी किसी के हक पर डाका नहीं पड़ने देगी। राहुल गांधी ने साफ कहा है कि वो 36 बिरादरी की सरकार बनाएंगे... इसलिए मैं लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील करूंगा..."
हरियाणा विधानसभा वोटिंग लाइव: "मैंने एक पहलवान और एक किसान की बेटी के रूप में वोट दिया है" बोलीं पहलवान संगीता फोगाट
हरियाणा विधानसभा वोटिंग लाइव: "मुझे खुशी है कि लोग बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं... अच्छे नतीजे आएंगे"
हरियाणा विधानसभा वोटिंग लाइव: हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 36.69% मतदान हुआ
हरियाणा विधानसभा वोटिंग लाइव: "हाई वोटिंग होगी और कांग्रेस के पक्ष में होगी" बोलीं कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कांग्रेस नेत्री सोनिया दुहन के साथ स्टेज पर हुई बदसलूकी पर कहा, "मैंने उनसे बात की, वो मुझे बता रही हैं कि उनके साथ वहां छेड़छाड़ की गई... मैंने उनसे इस बात की पुष्टि की है, अगर आज किसी महिला के साथ ऐसा होता है, तो इससे बुरा और निंदनीय क्या हो सकता है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए..." विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, "हाई वोटिंग होगी और कांग्रेस के पक्ष में होगी। पूरे प्रदेश में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है, लोग भाजपा के 10 साल के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं... हम मेहनत और काम में विश्वास करते हैं, हम पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और अपने काम को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं... ये सब चीजें होती रहती हैं लेकिन अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करता है।"
हरियाणा विधानसभा वोटिंग लाइव: कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया ने पत्नी संग डाला वोट
"सुबह किसान बाजरा काटने के लिए खेतों में चले गए हैं शाम तक जब वे खेत से घर लौटेंगे और वोट देंगे तो मतदान प्रतिशत बढ़ जाएगा।"
Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Voting Live: हरियाणा विधानसभा चुनाव में सुबह 11 बजे तक 22.70% मतदान हुआ
Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Voting Live: 'हम राहुल गांधी और खड़गे (सीएम चेहरे के लिए) द्वारा लिए गए फैसले को स्वीकार करेंगे...'
Haryana Assembly Election 2024 Live: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "मैं हरियाणा के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें। यह वोट बदलाव के लिए है। लोग 10 साल के भ्रष्टाचार से थक चुके हैं, किसानों, युवाओं, पहलवानों और जवानों की हालत खराब हो गई है... हम राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (सीएम चेहरे के लिए) द्वारा लिए गए फैसले को स्वीकार करेंगे..."
हरियाणा विधानसभा वोटिंग लाइव: कुरुक्षेत्र में भाजपा सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे
भूपेंद्र हुड्डा का बड़ा दावा, कहा- कांग्रेस की सरकार बनेगी
सिरसा में एकतरफा माहौल है- गोपाल कांडा