Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती लगातार जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई थी। लेकिन अब बीजेपी ने कांग्रेस को पीछे कर दिया है। हरियाणा में अब बीजेपी बहुमत से आगे निकल आई है। शुरुआती रुझानों पर भाजपा नेता अनिल विज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मतगणना आगे बढ़ने के साथ ही बहुत कुछ उलटफेर होगा।
बीजेपी नेता अनिल विज (फोटो साभार - BCCL)
हरियाणा में करीबी मुकाबला
भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में रुझानों से पता चलता है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला कांटे का है। उन्होंने कहा कि शुरुआती आंकड़े सही नही थे, क्योंकि उस समय पोस्टल बैलेट को स्कैन किया जा रहा है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, बहुत कुछ उलटफेर होगा।
ये भी पढ़ें - Haryana Chunav Result 2024: प्रियंका और राहुल गांधी ही नहीं, पूरी कांग्रेस पार्टी लेगी जीत और जलेबी का स्वाद!
बीजेपी बहुमत से आगे
हरियाणा में एक चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। आज वोटों की गिनती की जा रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार अभी तक 89 सीटों के रुझान सामने आए हैं। हरियाणा में बीजेपी बहुमत से आगे चल रही है। भाजपा को 47 सीटों पर बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है।
