Faridabad, Palwal, Nuh Vidhan Sabha Chunav Parinam Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम आज यानी मंगलवार 8 अक्टूबर को घोषित हुए। राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। हरियाणा का दिल्ली से सटा फरीदाबाद डिवीजन कई मायने में महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय राजधानी के करीब होने के कारण यहां पर सभी की निगाहें होती हैं। इस डिवीजन में कुल 3 जिले आते हैं, जिनमें 13 विधानसभा सीटें हैं। आइए जानते हैं इस सभी 13 सीटों का हाल -
फरीदाबाद डिवीजन के तीन जिलों की साटों का हाल
फरीदाबाद डिवीजन में सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में फरीदाबाद के साथ ही फरीदाबाद NIT का नाम लिया जा सकता है। इसके अलावा बल्लभगढ़,पलवल और पुनहाना का नाम भी लिया जा सकता है। सभी की निगाहें नूह जिले की नूह सीट पर है। सांप्रदायिक तनाव की वजह से नूह अक्सर सुर्खियों में रहता है।
ये भी पढ़ें - भारत की नहीं जलेबी, जानिए किस देश से और कब आई भारत
Live Updates:
फरीदाबाद डिवीजन में कुल तीन जिले हैं। नूह, पलवल और फरीदाबाद जिलों में मंगलवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। नूह जिले में कुल तीन सीटें हैं - नूह, फिरोजपुर झिरका और पुनहाना और यहां की तीनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली। बात करें पलवल जिले की तो यहां पर हाथिन, होडल और पलवल नाम से तीन विधानसभा सीटें हैं। हाथिल सीट पर कांग्रेस के हाथ जीत लगी, जबकि होडल और पलवल में भाजपा उम्मीदवार जीते।फरीदाबाद जिले में सबसे ज्यादा 6 विधानसभी सीटें हैं। इस जिले की सिर्फ एक पृथला विधानसभा सीट कांग्रेस की झोली में आई, बाकी पांचों विधानसभा सीटें (फरीदाबाद NIT, बड़कल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, तिगांव) भाजपा प्रत्याशियों ने जीतीं।
ये भी पढ़ें - आपका ध्यान किधर है, आज सबकी नजर इधर है
| जिले का नाम | विधानसभा सीट का नाम | विजेता उम्मीदवार का नाम |
| नूह | नूह | आफताब अहमद (कांग्रेस) |
| फिरोजपुर झिरका | मम्मन खान (कांग्रेस) | |
| पुनहाना | मोहम्मद इलियास (कांग्रेस) | |
| पलवल | हाथिन | मोहम्मद इस्राइल (कांग्रेस) |
| होडल | हरिंदर सिंह (भाजपा) | |
| पलवल | गौरव गौतम (भाजपा) | |
| फरीदाबाद | पृथला | रघुबीर तेवतिया (कांग्रेस) |
| फरीदाबाद NIT | सतीश कुमार फगना (भाजपा) | |
| बड़कल | धनेश अधलखा (भाजपा) | |
| बल्लभगढ़ | मूलचंद शर्मा (भाजपा) | |
| फरीदाबाद | विपुल गोयल (भाजपा) | |
| तिगांव | राजेश नागर (भाजपा) |
