हरियाणा: सीट शेयरिंग पर BJP-JJP में ठनी, टूट सकता है गठबंधन, सीएम खट्टर ने बुलाई विधायकों की बैठक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2024, 07:30 AM IST

JJP नेता दुष्यंत चौटाला की अमित शाह से शीट शेयरिंग पर सहमति नही बनने पर बीजेपी जेजेपी से गठबंधन टूट सकता है।

BJP-JJP Alliance: लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सीट शेयरिंग पर बीजेपी-जेजेपी सरकार के गठबंधन में दरार पड़ गई है। बीजेपी मंगलवार को हरियाणा में जेजेपी के साथ गठबंधन तोड़ सकती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज सत्तापक्ष के विधायकों की बैठक बुलाई है। सीएम ने बीजेपी और सरकार समर्थित निर्दलीय विधायक सुबह दस बजे अपने आवास पर बुलाया है। इस बैठक में बीजेपी निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने के फार्मूले पर रणनीति बना सकती है।

Haryana BJP-JJP

हरियाणा में सीट शेयरिंग पर तकरार

अमित शाह से मिलेंगे दुष्यंत चौटाला

इसी बीच दिल्ली में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला देश के गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। दुष्यंत चौटाला की अमित शाह से शीट शेयरिंग पर सहमति नही बनने पर बीजेपी जेजेपी से गठबंधन टूट सकता है। सूत्रों के मुताबिक उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी इसमें सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी है।

End of Feed