टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर बरसते हुए कहा कि उनसे तो अपना घर संभल नहीं रहा है। बच्चों की कसम खाई थी कि राजनीति में नहीं आएंगे, लेकिन सब किया।
ये भी पढ़ें- केजरीवाल उनको साथ लेकर क्यों चल रहे हैं- जब मालीवाल को लेकर पूछा गया सवाल तो INDI पर भड़क गईं स्मृति ईरानी
बीजेपी को कितनी सीटें
टाइम्स नाउ नवभारत के खास शो पब्लिक मंच में टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि बीजेपी 356 सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा- "पांचवें फेज की पोलिंग कंप्लीट हुई है और छठे और सातवें फेज 25 को, पहली तारीख को है। मेरी जो अपनी असेसमेंट है, इस बार हमारी 303 पर 15 प्रतिशत एक्सट्रा सीट, कम से कम, यानि कि 345 कम से कम आ रही है। लेकिन मेरी वर्तमान संख्या जो है वो 356 सीट है।...देखिए अभी जो हमारा विपक्ष है, इन्होंने एक नैरेटिव बनाने की कोशिश की कि इस बार बीजेपी को इतनी सीटें आएंगीं, अब उसमें तो उनकी गैस निकल गई है।"
