Gujarat Election: पहले चरण में सबसे ज्यादा AAP ने उतारे दागी उम्मीदवार, कई पर हत्या-रेप और अपहरण के आरोप

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 25, 2022, 09:44 PM IST

Gujarat Election: 2017 के विधानसभा चुनावों में, पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले 15 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले थे। जिसमें से आठ प्रतिशत उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। इस बार यह आंकड़ा बढ़ा हुआ दिख रहा है। पहले चरण में कुल 21 प्रतिशत उम्मीदवार दागी हैं।

Gujarat Election: गुजरात चुनाव के पहले चरण में दागी उम्मीदवारों की भरमार दिख रही है। दागी उम्मीदवारों के मामले में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) सबसे आगे दिख रही है। उसके बाद कांग्रेस (Congress) का नंबर है। वहीं इस मामले में बीजेपी (BJP) तीसरे नंबर पर है।

aap gujarat election phase 1

गुजरात चुनाव में दागियों का भरमार

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। यहां लड़ रहे 788 उम्मीदवारों में से कुल 167 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें से 100 पर हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर आरोप हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट (ADR) ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। इसके अलावा, पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले 788 उम्मीदवारों में से 211 करोड़पति हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 79 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

End of Feed