LIVEGujarat Election exit poll 2022: गुजरात में बीजेपी को 135-145 सीटें, कांग्रेस को भारी नुकसान; AAP को 6 से 16 सीटें

Gujarat Election exit poll 2022: गुजरात में बीजेपी को 135-145 सीटें, कांग्रेस को भारी नुकसान; AAP को 6 से 16 सीटें
Gujarat Election Exit Poll Result 2022 Times Now Navbharat ETG: गुजरात में दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया है। एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। गुजरात में बीजेपी एक बार फिर से सत्ता में वापसी करती दिख रही है। बीजेपी को 135 से 145 सीटें मिल सकती हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सोमवार को 14 जिलों की 93 सीटों पर हुआ। इन चरण में 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को हुई थी। पहले चरण में 89 सीटों पर वोटिंग हुई थी। चुनाव गुजरात में भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बीते 27 सालों से सत्ता में है। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे लेकिन उसके पहले एग्जिट पोल से तस्वीरे साफ हो गई हैं।
सर्वे के दौरान मतदाताओं से चुनाव, पार्टियों, मुद्दे, उनकी पसंद-नापसंद को लेकर कई सवाल किए गए। मदाताओं से राज्य में कांग्रेस और राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के चुनाव में नहीं आने के बारे में सवाल किए गए। इस सवाल के जवाब में मतदाताओं ने काफी रोचक जवाब दिए। सर्वे में शामिल 18 प्रतिशत लोगों ने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता नाराज रहे। जबकि 28 फीसदी लोगों ने कहा कि कांग्रेस हार मान चुकी है। तो वहीं 24 प्रतिशत वोटरों ने कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर नहीं है। तीस प्रतिशत लोगों ने कहा कि राहुल एवं प्रियंका के आने या ना आने का असर चुनाव पर नहीं पड़ा।
Gujarat Election Exit Poll 2022 Live: Read Updates in English
बीजेपी को बहुमत
टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी एग्जिट पोल में बीजेपी सत्ता में वापसी करती दिख रही है। बीजेपी को 135 से 145 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को भारी नुकसान हो रहा है। उसकी सीटें घटकर 24-34 तक आ गई हैं। वहीं AAP को 6 से 16 सीटें मिल सकती हैं।
बीजेपी को पश्चिम गुजरात में 26-29 सीटें मिलेंगी
पश्चिम गुजरात में, बीजेपी को 26-29 सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 3-7 सीटें, आप को 2-5 सीटें और अन्य को 1 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं 2017 की बात करें तो बीजेपी को 25, कांग्रेस को 8, अन्य को 2 सीटें मिलीं थीं।
सेंट्रल गुजरात में किसे कितनी सीटें
सेंट्रल गुजरात में भी बीजेपी सौराष्ट्र-कच्छ की तरह सबसे ज्यादा सीटें हासिल करती हुई दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार यहां बीजेपी को 44 से 47 सीटें मिल सकती हैं।
- BJP: 44-47
- CONG: 10-14
- AAP: 4-8
- OTHERS: 0
सेंट्रल गुजरात का हाल
टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी एग्जिट पोल में मध्य गुजरात में भी बीजेपी आगे निकलती दिख रही है। यहां बीजेपी को 47 प्रतिशत वोट मिलता हुआ दिख रहा है। वहीं यहां कांग्रेस दूसरे नंबर पर बरकरार है।
- BJP: 47%
- CONG: 26%
- AAP: 24%
- OTHERS: 3%
सौराष्ट्र-कच्छ में किसे कितनी सीटें?
सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में बीजेपी को 34 से 40 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं दूसरे नंबर पर यहां कांग्रेस है। कांग्रेस को एग्जिट पोल में 8-11 सीटें मिलती दिख रही हैं।
- BJP: 34-40
- CONG: 8-11
- AAP: 3-7
- OTHERS: 0-2
सौराष्ट्र-कच्छ में किसको कितना वोट प्रतिशत?
टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी एग्जिट पोल में सौराष्ट्र-कच्छ रीजन में बीजेपी आगे निकलती दिख रही है। इस क्षेत्र में बीजेपी को 45 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर आप ने बड़ा उलटफेर करते हुए 27 प्रतिशत वोट हासिल किया है। कांग्रेस इस क्षेत्र में तीसरे नंबर पर है।
- BJP- 45%
- CONG- 24%
- AAP- 27%
- OTHERS- 4%
गुजरात चुनाव का 2024 लोकसभा चुनाव पर कितना असर पड़ेगा
गुजरात चुनाव के रिजल्ट का लोकसभा चुनाव 2024 पर भी असर पड़ेगा। एग्जिट पोल के अनुसार 32 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इसका लोकसभा चुनाव पर काफी असर पड़ेगा।
- बहुत असर पड़ेगा- 32%
- कोई असर नहीं पड़ेगा- 18%
- बहुत कम असर पड़ेगा- 23%
- ये चुनाव तय करेगा कि 2024 में किसकी सरकार?- 27%
वोटिंग में मुसलमानों की प्राथमिकता क्या है ?
गुजरात चुनाव में मुसलमानों की पार्टी वाइज प्राथमिकता की बात की जाए तो इस बार बदलाव दिखने को मिला है। एग्जिट पोल के अनुसार 40 प्रतिशत मुस्लिम ने आप को अपनी प्राथमिकता बताया है।
- BJP- 18%
- AAP- 40%
- कांग्रेस- 38%
- अन्य- 4%
महिलाएं BJP को इतना पसंद क्यों करती हैं?
एग्जिट पोल में यह सामने आया है कि बीजेपी को महिलाएं काफी वोट देती हैं। इसे लेकर जब सवाल पूछा गया तो 41 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि बीजेपी ने महिला सुरक्षा पर काफी काम किया है।
- महिला सुरक्षा पर काम किया- 41%
- मोदी फैक्टर के कारण- 18%
- विकास के कारण- 27%
- महंगाई है पर BJP को ही वोट देंगे- 14%
कांग्रेस का क्या होगा भविष्य
अगर गुजरात चुनाव में कांग्रेस हार जाती है तो कांग्रेस का भविष्य क्या होगा। इस सवाल के जवाब में 31 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कांग्रेस साफ हो जाएगी। वहीं 17 प्रतिशत लोगों को मानना है कि राहुल गांधी को राजनीति छोड़ देनी चाहिए।
- कांग्रेस साफ हो जाएगी- 31%
- राहुल गांधी को राजनीति छोड़ देनी चाहिए- 17%
- कांग्रेस को और मेहनत की जरूरत- 33%
- अभी कहना मुश्किल- 19%
गुजरात में मोदी के प्रचार से BJP को कितना फायदा हुआ ?
गुजरात में पीएम मोदी के प्रचार अभियान से बीजेपी को काफी फायदा हुआ है। एग्जिट पोल के अनुसार 41 प्रतिशत लोगों ने माना है कि पीएम मोदी के आक्रमक प्रचार अभियान से बीजेपी को बहुत फायदा हुआ है।
- बहुत फायदा हुआ- 41%
- थोड़ा बहुत फायदा हुआ- 22%
- मोदी नहीं आते तो भी BJP जीतती- 19%
- कोई फायदा नहीं- 18%
AAP को सबसे ज्यादा किस चीज से हुआ नुकसान
गुजरात में आम आदमी पार्टी को गोपाल इटालिया के हिंदू विरोधी बयान से काफी असर पड़ा है। एग्जिट पोल के अनुसार 34 प्रतिशत लोगों का मानना है कि गोपाल इटालिया के बयान ने आप को नुकसान हुआ है।
- गोपाल इटालिया के बयान से- 34%
- सत्येंद्र जैन के मसाज वीडियो से- 13%
- दिल्ली के शराब घोटाले से- 39%
- कह नहीं सकते- 14%
राहुल-प्रियंका के न जाने का कितना हुआ असर
गुजरात विधानसभा चुनाव से कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दूरी बना रखी थी। लोगों का मानना था कि राहुल और प्रियंका गांधी को कांग्रेस के लिए गुजरात में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करना चाहिए था। हालांकि एग्जिट पोल के हिसाब से इसका ज्यादा असर पड़ा नहीं है।
- कांग्रेस के कार्यकर्ता नाराज रहे- 18%
- कांग्रेस हार मान चुकी है- 28%
- कांग्रेस चुनाव को लेकर गंभीर नहीं- 24%
- कोई असर नहीं- 30%
ओवैसी फैक्टर का कितना असर
गुजरात चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ी है। इसके लिए ओवैसी खुद प्रचार करने के लिए गए थे। हालांकि एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में ओवैसी ज्यादा असर नहीं दिखा पाए हैं।
- वोटकटवा- 30%
- मुस्लिम वोट हासिल किया- 22%
- संगठन खड़ा हो रहा- 12%
- कह नहीं सकते- 36%
गुजरात मॉडल या दिल्ली मॉडल ?
गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी जोर लगाती दिखी है। इस चुनाव में आप के नेता दिल्ली मॉडल को लेकर जनता के बीच गए थे। हालांकि एग्जिट पोल से ये साफ हो गया है कि गुजरात में गुजरात मॉडल पर ही लोगों का विश्वास है। 44 प्रतिशत लोगों ने गुजरात मॉडल पर भरोसा जताया है।
- सिर्फ गुजरात मॉडल- 44%
- दिल्ली मॉडल भी ठीक- 21%
- दोनों मॉडल अच्छे- 12%
- दोनों मॉडल फेल- 23%
सत्येंद्र जैन के मसाज वीडियो का गुजरात चुनाव में असर पड़ा ?
गुजरात चुनाव के समय ही आप नेता सत्येंद्र जैन का मसाज वाला वीडियो सामने आया था। इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने आप पर जमकर हमला बोला था। इस वीडियो में जैन तिहाड़ जेल में मसाज करवाते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो का भी गुजरात चुनाव पर असर देखने को मिला है।
- हां, असर पड़ा- 32%
- बिल्कुल नहीं- 21%
- थोड़ा बहुत असर- 18%
- कह नहीं सकते- 29%
'राहुल गांधी से कब तक सवाल पूछा जाएगा?'
गोधरा पर अमित शाह के बयान का कितना बड़ा असर पड़ा?
गुजरात चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान को लेकर काफी हंगामा मचा था। यह बयान अमित शाह ने गोधरा को लेकर दिया था। इस बयान का गुजरात चुनाव में काफी असर पड़ा है। Times Now Navbharat ETG Exit Poll Gujarat में सामने आया है कि इस बयान ने हिंदू वोट एकजुट हुआ।
- हिंदू वोट एकजुट 41%
- मुस्लिमों में डर बैठा 22%
- कोई असर नहीं 17%
- कह नहीं सकते 20%
दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक करीब 65 प्रतिशत तक हुआ मतदान
सिर्फ मोदी नाम काफी है
गुजरात चुनाव में पीएम मोदी सबसे बड़े फैक्टर के रूप में सामने आए हैं। 27 साल की एंटी इनकम्बेंसी गुजरात में थी या नहीं ? इस सवाल के जवाब में 31 प्रतिशत लोगों ने माना है कि पीएम मोदी का नाम ही इस चुनाव में काफी था।
- सिर्फ मोदी का नाम काफी- 31%
- नहीं, सिर्फ विकास हुआ- 18%
- हां, थोड़ा बहुत- 23%
- कह नहीं सकते- 28%